
भारत में धार्मिक आजादी पर अमेरिका क्यों रखे हुए है नजर, डाल दिया सबसे खराब लिस्ट में?
AajTak
अमेरिका में भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठी है. यह मांग यूएस कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम (USCIRF) की सालाना रिपोर्ट में की गई. दावा है कि देश में धार्मिक आजादी लगातार घटी जिसमें रॉ का भी हाथ है. इस बीच ये सवाल उठ रहा है कि अमेरिका में बैठी संस्था, भारत में धार्मिक स्वतंत्रता को क्यों तय करे?
एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप भारत को अपना मित्र बता रहे हैं, दूसरी तरफ वहीं के थिंक टैंक यहां धार्मिक आजादी पर सवाल उठा रहे हैं. बात यहीं तक सीमित नहीं. अमेरिकी कमीशन ने देश की इंटेलिजेंस एजेंसी रॉ तक को निशाने पर लेते हुए उसपर बैन लगाने की मांग कर डाली. बकौल कमीशन, रॉ की वजह से भी आजादी खतरे में आई. यहां तक कि देश को 'कंट्रीज ऑफ पर्टिकुलर कंसर्न' की लिस्ट में डाल दिया गया, मतलब वे मुल्क जहां मजहबी आजादी बहुत कम हो.
यहां कई सवाल आते हैं. - अमेरिकी कमीशन क्या है और क्यों बाकी देशों की धार्मिक स्थिति पर काम कर रही है. - यह संस्था कितनी निष्पक्ष है और कब-कब उसकी रिपोर्ट पर विवाद हुए. - कंट्रीज ऑफ पर्टिकुलर कंसर्न की सूची में आने से भारत पर क्या असर हो सकता है. - अमेरिकी कमीशन को भारत की खुफिया एजेंसी से क्या समस्या है?
क्या है ये आयोग और क्यों एक्टिव
यूएस कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम (USCIRF) स्वतंत्र अमेरिकी एजेंसी है, जो नब्बे के दशक के आखिर से एक्टिव है. इसका काम दुनियाभर के देशों में धार्मिक स्वतंत्रता पर नजर रखना है. इस आधार पर वो अमेरिकी सरकार को सुझाव देता है कि किस देश पर कड़ाई की जाए ताकि वो धार्मिक नाइंसाफी न करे. यह तो हुई ऊपर बात तो दिखाई देती है लेकिन क्या यह संस्था वाकई निष्पक्ष है या वाइट हाउस के लिए कूटनीतिक हथियार बन चुकी?
दरअसल कमीशन वैसे तो स्वतंत्र संस्था है लेकिन इसकी नींव सरकार ने ही रखी थी. साल 1998 में वहां एक कानून पास हुआ- इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम एक्ट. इसी के तहत अमेरिकी कमीशन बना. इसका काम वैश्विक धार्मिक स्वतंत्रता पर रिसर्च कर सरकार को पॉलिसी लेवल के सलाह देना था. इस रिपोर्ट के आधार पर वाइट हाउस तय करता है कि उसे किन देशों पर दबाव बनाना है, और कहां उदार हो सकता है. आयोग खुद किसी देश के खिलाफ सीधी कार्रवाई नहीं कर सकता, लेकिन इसकी रिपोर्ट का अमेरिकी विदेश मंत्रालय पर असर जरूर पड़ता है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









