
भारत में टेरर एक्टिविटी में कनाडाई अधिकारी का नाम! इंडिया ने ट्रूडो सरकार को भेजा तस्वीर और नाम
AajTak
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतिबंधित इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (ISYF) के सदस्य और सीबीएसए में कार्यरत संदीप सिंह सिद्धू को पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में उसकी कथित संलिप्तता के लिए भारत ने भगोड़े आतंकियों की सूची में शामिल किया है.
भारत और कनाडा के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. बिगड़ते संबंधों के बीच, दिल्ली ने भगोड़े आतंकवादियों की सूची में कनाडाई सीमा सेवा एजेंसी (Canadian Border Service Agency) के एक अधिकारी का नाम शामिल किया है. इस लिस्ट में शामिल आतंकियों को भारत कनाडा से निर्वासित करना चाहता है. भारत ने यह सूची ट्रूडो प्रशासन को सौंपी है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतिबंधित इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (ISYF) के सदस्य और सीबीएसए में कार्यरत संदीप सिंह सिद्धू को पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में उसकी कथित संलिप्तता के लिए सूची में शामिल किया गया है.
ISI के साथ संपर्क में था सिद्धू
सिद्धू कथित तौर पर 2020 में बलविंदर सिंह संधू की हत्या को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान के खालिस्तानी आतंकवादी लखबीर सिंह रोडे के साथ-साथ आईएसआई के अन्य गुर्गों के साथ संपर्क में था. संधू को खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ अपनी लड़ाई के लिए जाना जाता था. वह अलगाववादी आंदोलन में प्रतिरोध का प्रतीक बन गए थे.
सीबीएसए का सुपरिटेंडेंट था सिद्धू
संधू को उनकी बहादुरी के लिए शौर्य चक्र से भी सम्मानित किया गया था. उन्हें सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) द्वारा अमेरिका और कनाडा में खालिस्तान जनमत संग्रह का विरोध करने के लिए भी जाना जाता था. एक रिपोर्ट के अनुसार, संदीप सिंह सिद्धू को कथित तौर पर सीबीएसए में सुपरिटेंडेंट के पद पर प्रमोट किया गया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.











