
भारत में कोविड के सब-वैरिएंट JN.1 के मामलों की संख्या बढकर हुई 178, इस राज्य से आए सबसे अधिक केस
AajTak
Corona Cases Update: भारत में कोविड-19 के सब-वैरिएंट जेएन.1 (JN.1) की कुल मामलों की संख्या 178 हो गई है. इनमें गोवा में सबसे ज्यादा 47 मामले पाए गए हैं. नए साल के करीब आने के साथ, विशेषज्ञों ने गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों और बुजुर्गों को भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने और फेस मास्क पहनने की सलाह दी है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते चौबीस घंटे के दौरान देश में कोरोना के 743 नए मामले दर्ज किए गए. जिनमें बीते दिन के 797 नए मामलों की तुलना में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों में कोविड की वजह से सात मौतें हुईं हैं. मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, केरल में तीन, कर्नाटक में दो और तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में एक-एक मौत हुई है.
एक्टिव मामलों में कमी
सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड के एक्टिव मामलों में भी गिरावट देखी गई है और पिछले दिन के 4,091 एक्टिव मामलों की तुलना में यह आज घटकर 3,997 हो गए हैं. पिछले 24 घंटों में, 830 लोग कोविड-19 से ठीक हुए, जिससे ठीक हुए मामलों की कुल संख्या 4.44 करोड़ (4,44,75,076) हो गई. अब राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत हो गई है.
शुक्रवार को, भारत में 797 कोविड-19 मामले दर्ज किए गए थे, जो 19 मई के बाद से सबसे अधिक है, तब एक दिन में 865 मामले दर्ज किए गए थे.
नए वैरिएंट के 178 मामले
कोरोना के नए केसेस पर बारीकी से नजर रखी जा रही है, विशेष रूप से कोरोनोवायरस जेएन.1 वैरिएंट पर भी सक्रिय निगरानी रखी जा रही है. भारत में, शुक्रवार तक नौ राज्यों से जेएन.1 सब-वेरिएंट के 178 मामले सामने आए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा मामले गोवा में 47 और उसके बाद केरल में 41 मामले दर्ज किए गए हैं. अन्य राज्य जहां जेएन.1 मामले पाए गए हैं वे हैं - गुजरात में 36, कर्नाटक में 34, महाराष्ट्र में नौ, राजस्थान और तमिलनाडु में चार-चार, तेलंगाना से दो और दिल्ली से एक.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








