
भारत में कोविड के चार और वेरिएंट्स लोगों के लिए बन सकते हैं खतरा, एक्सपर्ट्स ने जताई चिंता
ABP News
भारत में कोविड-19 के डेल्टा प्लस वेरिएंट के अलावा चार अन्य वेरिएंट्स की करीब से निगरानी की जा रही है. हेल्थ एक्सपर्ट्स ने चिंता जताते हुए कहा है कि ये सभी कोविड वेरिएंट्स इंटरनेशनल ट्रेवल के जरिए देश में एंटर कर सकता है. फ़िलहाल देश में कोविड-19 के B.1.617.3 और B.1.1.318 वेरिएंट पहले से मौजूद हैं.
भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है. कोरोना की दूसरी लहर ने देश में भारी तबाही मचाई थी. इस दौरान लाखों लोगों की जानें गईं. हेल्थ एक्सपर्ट्स अब कोरोना की तीसरी लहर आने का अन्देशा जता रहे हैं. हाल ही में देश में कोविड-19 के डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि हुई है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चार और ऐसे वेरिएंट्स हैं, जिससे संक्रमण का खतरा काफी बढ़ गया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 4 अन्य कोविड-19 वेरिएंट्स को नजदीक से मॉनिटर किया जा रहा है. इसमें B.1.617.3 वैरिएंट, (B.1.617.2), वेरिएंट, B.1.1.318 वेरिएंट, लैम्ब्डा (C.37) और कप्पा वेरिएंट (B.1.617.1) शामिल हैं. हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये सभी चार कोविड-19 वेरिएंट्स डेल्टा या डेल्टा प्लस वेरिएंट के मुकाबले इतने ज्यादा प्रभावी नहीं हैं.More Related News













