भारत में कोरोना राहत के लिए फंड जुटाने को लंदन में 116 किलोमीटर की साइकिल रैली
AajTak
कुल 116 किलोमीटर की इस साइकिल रैली से करीब 8,600 पाउंड (8.8 लाख रुपये) एकत्र किए गए. इनका इस्तेमाल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स और अन्य जीवन रक्षक उपकरण खरीदने में किया जाएगा. भारत में दूसरी महामारी से जुड़ी खबरों को जानकर 14 बाइकर्स ने ये रैली निकालने का फैसला किया.
लंदन की सड़कों पर भारतीय मूल के 14 लोगों की ओर से साइकिल रैली निकाली गई. इस रैली का आयोजन भारत में कोविड राहत के लिए फंड जुटाने के मकसद से किया गया. लंदन में इस मकसद से भारतवंशियों की तरफ से यह अपनी तरह का पहला आयोजन था. कुल 116 किलोमीटर की इस साइकिल रैली से करीब 8,600 पाउंड (8.8 लाख रुपए) एकत्र किए गए. इनका इस्तेमाल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स और अन्य जीवन रक्षक उपकरण खरीदने में किया जाएगा. भारत में दूसरी महामारी से जुड़ी खबरों को जानकर 14 राइडर्स ने ये रैली निकालने का फैसला किया.
ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









