
भारत में एक और ब्रांड की होगी एंट्री, तीन नए फोन्स लॉन्च करेगा NxtQuantum
AajTak
NxtQuantum भारत में नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जो Nova सीरीज के तहत लॉन्च होंगे. यह लॉन्चिंग 25 जून को हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीरीज की कीमत 5 हजार रुपये से 8 हजार रुपये के बीच होगी. Nova सीरीज के तहत तीन मॉडल्स को लॉन्च किया जा सकता है. इसमें यूजर्स को 5G सपोर्ट और एडवांस्ड AI फीचर भी मिलेंगे.
भारतीय बाजार में एक नई कंपनी अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है. इस कंपनी का नाम NxtQuantum Shift Technologies है और इस फोन का नाम NOVA सीरीज होगा. कंपनी ने इसको लेकर AI+ की ब्रांडिंग की है. यह एक बजट 5G फोन होगा. एक फोटो भी सामने आई है, जिसको लेकर दावा किया है कि वह नोवा सीरीज का हैंडसेट है.
NxtQuantum Shift Technologies की कमान माधव सेठ संभाल रहे हैं, जो इससे पहले Realme और भारत में Honor ब्रांड के फोन सेल करने वाली कंपनी Htech की कमान संभाल चुके हैं. Nova सीरीज के तहत तीन मॉडल्स को लॉन्च किया जा सकता है.
ये हो सकती है कीमत
Fonearena की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन हैंडसेट की कीमत 5 हजार रुपये से 8 हजार रुपये के बीच हो सकती है. इसमें यूजर्स को 5G सपोर्ट, एडवांस्ड AI फीचर, भारतीय यूजर्स के लिए ईको फ्रेंडली डिजाइन मिलेगा.
यह भी पढ़ें: भारत में एक और मोबाइल ब्रांड की एंट्री, NxtQuantum लॉन्च करेगा AI+ स्मार्टफोन, Flipkart पर होगी सेल
मेड इन इंडिया के तहत प्रोडक्शन

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












