
भारत में इकट्ठा की गई 34 करोड़ की 'ब्लड मनी', सऊदी अरब में डेथ पेनाल्टी पाए शख्स को है बचाना
AajTak
केरल के लोगों ने सऊदी अरब की जेल में बंद कोझिकोड के मूल निवासी को बचाने के लिए 34 करोड़ रुपये इकट्ठा किए हैं. 2006 से सऊदी की जेल में बंद अब्दुल रहीम को साल 2018 को हत्या के मामले में मौत की सजा सुनाई गई थी.
केरल के लोगों ने सऊदी अरब की जेल में बंद व्यक्ति की रिहाई के लिए क्राउड फंडिंग के जरिए 34 करोड़ रुपये इकट्ठा किए हैं. ये पैसे सऊदी अरब में मौत की सजा पाए कोझिकोड के मूल निवासी अब्दुल रहीम को बचाने के लिए जुटाए गए हैं.
अब्दुल रहीम साल 2006 में हाउस ड्राइवर वीजा पर रियाद गया था. उसने वहां ड्राइविंग के साथ-साथ एक दिव्यांग सऊदी लड़के की देखभाल की थी, लेकिन एक हादसे में लड़के की मौत हो गई. इसी मामले में जेल में बंद अब्दुल को साल 2018 में मौत की सजा सुनाई गई थी. हालांकि, लगातार प्रयासों से लड़के के परिवार ने अब्दुल के सजा से बचने के लिए माफी के तौर पर ब्लड मनी के तौर पर 34 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाए तो वह उसको माफ कर देंगे.
अब्दुल ने जताया लोगों को धन्यवाद
लीगल एक्शन कमेटी द्वारा जुटाई गई इस राशि को विदेश मंत्रालय के जरिए रियाद में भारतीय दूतावास भेजा जाएगा, जिससे रहीम की रिहाई में आसानी हो. अब्दुल रहीम ने लोगों और कानूनी समिति को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद देते हुए इसे "रियल केरल स्टोरी" करार दिया.
ऐप के माध्यम से जुटाई ब्लड मनी
केरल की व्यक्ति की रिहाई के लिए लीगल एक्शन कमेटी ने रुपये जुटाने के लिए SAVEABDULRAHIM ऐप लॉन्च किया था और इसी के माध्यम से 30 करोड़ रुपये से अधिक इकट्ठे किए गए हैं. 18 साल से जेल में बंद अब्दुल की घर वापसी के लिए एनआरआई, कई प्रभावशाली लोगों, व्यापारियों और कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाया. एक्शन कमेटी ने अब इस चंदे को बंद कर दिया है. उन्होंने कहा कि जितने रुपये की जरूरत थी वो पूरा हो गया है और आगे कोई दान स्वीकार नहीं किया जाएगा.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









