
भारत में आ रहा OnePlus 13s, टीजर आया सामने, मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर
AajTak
OnePlus 13s को लेकर ऑफिशियल टीजर सामने आ गया है, जिसमें खुद कंपनी ने बताया है कि यह हैंडसेट एक कॉम्पैक्ट डिजाइन और Snapdragon प्रोसेसर के साथ दस्तक देगा. इस हैंडसेट में मेटल फ्रेम भी मिलेगा. यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा और दो कलर वेरिएंट में दस्तक देगी. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
OnePlus भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहा है, इस अपकमिंग हैंडसेट का नाम OnePlus 13s होगा. दरअसल, OnePlus India पर कंपनी ने एक टीजर जारी किया है. इस टीजर से प्रोसेसर, कलर और कॉम्पैस्ट साइज का पता चलता है. यह हैंडसेट चीन में पहले ही लॉन्च हो चुके OnePlus 13T का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है.
टीजर इमेज से पता चलता है कि यह हैंडसेट स्लिम बॉडी और दो कलर वेरिएंट में दस्तक देगा, जो ब्लैक और पिंक हैं. इस हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को साफ दिखाया गया है.
OnePlus 13s में है कॉम्पैक्ट साइज
OnePlus 13s के अंदर यूजर्स को कॉम्पैक्ट साइज मिलने वाला है. इसके लिए कंपनी ने टीजर में पावर्ड अप और साइज्ड डाउन की टैग लाइन का इस्तेमाल किया है. अपकमिंग हैंडसेट 6.32 Inch के डिस्प्ले के साथ दस्तक देगा, जिसे बड़ी ही आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा. यह एक हैंडी डिवाइस होगा, जिसकी जानकारी खुद टीजर में दी है.
यह भी पढ़ें: देसी कंपनी ने किया सेल का ऐलान, स्मार्टफोन्स पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
OnePlus 13s में मिलेगा ये प्रोसेसर

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












