
भारत में आने वाली है कोरोना की चौथी लहर! क्या फिर लगेंगी पाबंदियां? जानिए क्या कह रहे एक्सपर्ट
AajTak
Covid-19: कोरोना के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता को काफी बढ़ा दिया है. भारत में कोरोना की चौथी लहर आने की उम्मीद जताई जा रही है. ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स ने कुछ टिप्स शेयर किए हैं ताकि कोरोना की इस चौथी लहर के खतरों से बचा जा सके.
दुनिया भर में कोरोना का कहर खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. कोरोना की तीसरी लहर समाप्त होने के बाद ऐसा लग रहा था मानों अब कोरोना हमेशा के लिए चला गया है लेकिन फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. दुनिया समेत भारत में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. भारत में कोरोना वायरस की चौथी लहर के खतरे के बीच, हेल्थ एक्सपर्ट्स ने ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट सामने आने की आशंका जताई है.
क्या भारत में सच में आ सकती है कोरोना की चौथी लहर?
कोरोना के बढ़ते मामलों के देखते हुए चीन में फिर से लॉकडाउन लग चुका है. वहीं, जर्मनी समेत बाकी यूरोपीय देशों में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. वहीं, अगर भारत की बात करें तो दिल्ली और मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर आशंका जताई जा रही है कि देश में जल्द ही चौथी लहर आ सकती है.
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2483 नए मामले मिले हैं. देश में फिलहाल संक्रमण दर 0.55 फीसदी है और एक्टिव केस 15 हजार 636 हैं. इसे देखते हुए हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत में कोरोना की चौथी लहर आने की संभावना है.
क्या बढ़ते मामलों को लेकर हमें चिंता करनी चाहिए?
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च में महामारी विज्ञान विभाग के पूर्व प्रमुख डॉ ललित कांत ने कहा, जैसे ही लोग मास्क लगाना छोड़ देते हैं, कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगते हैं. ऐसे में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव तो आता ही रहेगा, लेकिन जरूरी यह है कि इससे मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी ना हो.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











