
भारत में अवामी लीग के दफ्तर खोलने पर विवाद, बांग्लादेश के मोहम्मद यूनुस ने दी गीदड़भभकी
AajTak
बांग्लादेश ने कहा कि प्रतिबंधित राजनीतिक दल 'बांग्लादेश अवामी लीग' ने दिल्ली और कोलकाता में कथित रूप से अपने कार्यालय खोल लिए हैं. भारत की धरती से बांग्लादेश के खिलाफ राजनीतिक अभियान चलाया जा रहा है, जो कि जनता और राज्य के खिलाफ सीधी चुनौती है.
1971 में पाकिस्तान से विभाजित होकर एक देश बना - बांग्लादेश. भारत की इसमें अहम भूमिका रही. तब से ही भारत-बांग्लादेश के रिश्ते अच्छे रहते आए थे. लेकिन, बीते साल बांग्लादेश में जब से शेख हसीना की सरकार हटी है तब से रिश्तों में तल्खियां आ गई हैं. इस बीच बुधवार को बांग्लादेश ने भारत सरकार को गीदड़भभकी दे डाली है.
बांग्लादेश का भारत को संदेश: अवामी लीग की गतिविधियां रोकें
बांग्लादेश सरकार ने भारत का ध्यान इस ओर दिलाया है कि प्रतिबंधित राजनीतिक दल बांग्लादेश अवामी लीग ने कथित तौर पर दिल्ली और कोलकाता में अपने कार्यालय खोले हैं.
बांग्लादेश ने बयान जारी कर कहा कि यह घटनाक्रम उस पृष्ठभूमि में हुआ है जब पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भारत में रहते हुए बांग्लादेश विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं. इनमें से कई नेता बांग्लादेश में मानवता के खिलाफ गंभीर अपराधों के मामलों में वांछित हैं और फरार चल रहे हैं.
21 जुलाई 2025 को, एक एनजीओ के नाम पर पार्टी नेताओं ने दिल्ली प्रेस क्लब में सार्वजनिक बैठक करने और प्रेस को बुकलेट्स बांटने की कोशिश भी की थी. भारतीय मीडिया में भी ऐसी गतिविधियों की रिपोर्टें आ चुकी हैं.
बांग्लादेश सरकार ने कहा कि किसी भी प्रतिबंधित दल द्वारा भारत की धरती से चलाया जा रहा राजनीतिक अभियान बांग्लादेश की जनता और राज्य के खिलाफ सीधी चुनौती है. बांग्लादेश ने भारत से तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया है ताकि कोई भी बांग्लादेशी नागरिक भारत की धरती से बांग्लादेश विरोधी गतिविधियां न कर सके और अवामी लीग के इन कार्यालयों को तुरंत बंद किया जाए.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








