
भारत मंडपम में 700 शेफ और स्टाफ, 400 डिश, लाइव किचन, क्लासिकल म्यूजिक-डांस... G-20 मेहमानों के लिए क्या-क्या है तैयारी?
AajTak
G20 Summit 2023: 'भारत मंडपम' के भीतर एक लाइव किचन बनाई गई है. इसमें पांच सितारा होटलों की तरह की शेफ मेहमानों की फरमाइश पर डिश बनाएंगे. फिर चांदी के बर्तनों में डिशेज सर्व की जाएंगी. इसमें भारत के व्यंजनों से लेकर तमाम देशों का पारंपरिक खाना भी उपलब्ध रहेगा.
G20 समिट के लिए नई दिल्ली में प्रगति मैदान पर बने 'भारत मंडपम्' में आने वाले तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्षों के लिए करीब 700 शेफ खाना बनाएंगे. विदेशी मेहमानों को करीब 400 से ज्यादा व्यंजन परोसे जाएंगे. इसके अलावा भी श्री अन्न से बने देसी पकवान और विदेशी डिश भी विदेश के राष्ट्राध्यक्षों समेत उनके साथ आने वाले प्रतिनिधिमंडल को खिलाई जाएंगी. उधर, दिल्ली सरकार ने G20 समिट में शामिल होने वाली हस्तियों को परोसे जाने वाले भोजन की जांच के लिए फूड सेफ्टी अधिकारियों को तैनात किया है.
जी20 समिट के लिए दुनियाभर के मेहमानों का देश की राजधानी नई दिल्ली में जमावड़ा होने लगा है. सुरक्षा के बंदोबस्त चाक-चौबंद किए गए हैं, तो वहीं मेहमानों की मेहमाननवाजी के लिए राजधानी के बड़े पांच सितारा होटलों के स्टाफ को लगाया गया है. साथ ही समिट के वेन्यू यानी 'भारत मंडपम्' में मेहमानों के लिए ब्रेकफास्ट, लंच, हाई टी और डिनर भी फाइव स्टार होटल के शेफ ही बनाएंगे.
'भारत मंडपम्' के भीतर एक लाइव किचन बनाई गई है. इसमें पांच सितारा होटलों की तरह की शेफ मेहमानों की फरमाइश पर डिश बनाएंगे. फिर चांदी के बर्तनों में डिशेज विदेशी मेहमानों को सर्व की जाएंगी. इसमें भारत के व्यंजनों से लेकर तमाम देशों का पारंपरिक खाना भी उपलब्ध रहेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीअन्न को लगातार बढ़ावा दे रहे हैं. ऐसे में खास मेहमानों के लिए मोटे अनाज के खास व्यंजन तैयार किए जाएंगे. इनमें कुट्टू के नूडल्स, रागी के डिम सम, मिलेट्स के सुशी जैसी कई डिशेज शेफ और उनकी टीम तैयार करेगी.
विदेश से मंगाए गए ऑक्टोपस और सालमन मछली
यही नहीं, शाकाहारी के साथ-साथ मांसाहारी पसंद करने वाले मेहमानों के लिए जापान से ही ऑक्टोपस और सालमन मछली भी आयात की गई है. ताकि खास मेहमानों को उनके खास स्वाद से वंचित न रहना पड़े. वहीं, 'भारत मंडपम्' के अलावा पांच सितारा होटलों के आम डायनिंग एरिया में भी विशेष पकवानों के विशेष प्रबंध हैं. यहां ठहरने वाले जी-20 डेलिगेशन के लिए विशेष व्यंजन परोसे जाएंगे. जिसमें डेजर्ट यानी कि मीठे के सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी. कच्चे और पक्के खाने की बारीकी से जांच राष्ट्राध्यक्षों और विदेशी महमानों को परोसे जाने वाले खाने पीने के सामान की बारीकी से जांच की जाएगी. इसके लिए दिल्ली सरकार ने फूड सेफ्टी अधिकारियों को तैनात किया है. 18 अधिकारी नई दिल्ली के उन 19 पांच सितारा होटलों और एयरोसिटी इलाके में इस्तेमाल किए जा रहे कच्चे खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र कर रहे हैं, जहां विदेशी मेहमान रुकेंगे.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






