
भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर मंथन, ढाका में अंतरिम सरकार के सलाहकारों और उच्चायुक्त की बैठक
AajTak
भारत में तैनात बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हामिदुल्लाह को अचानक ढाका बुलाया गया, जहां वे विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार खलीलुर रहमान से मिले. यह बैठक ढाका स्थित विदेश कार्यालय में हुई और आधे घंटे तक चली. हालांकि, मीटिंग के बाद बताया नहीं गया कि क्या चर्चा हुई.
भारत और बांग्लादेश के हालिया तनावपूर्ण रिश्तों के बीच कूटनीतिक गतिविधियां काफी सक्रिय हो गई हैं. इसी कड़ी में भारत में तैनात बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हामिदुल्लाह को अचानक ढाका बुलाया गया. इसके बाद बांग्लादेश सरकार के दो वरिष्ठ अधिकारियों अंतरिम सरकार के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार खलीलुर रहमान ने उनके साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की.
बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि यह बैठक ढाका स्थित विदेश कार्यालय में हुई और इसमें कई “विविध मुद्दों” पर चर्चा की गई, हालांकि बातचीत का कोई डिटेल ब्यौरा साझा नहीं किया गया.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बैठक लगभग आधे घंटे तक चली. खबरें यह भी आईं कि उच्चायुक्त को विदेश मंत्रालय के तत्काल संदेश मिलने के बाद नई दिल्ली से अचानक ढाका बुलाया गया था. विदेश विभाग के सूत्रों का मानना है कि यह कदम भारत-बांग्लादेश के बीच वर्तमान द्विपक्षीय संबंधों में देखे जा रहे तनाव को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है.
यह भी पढ़ें: फैक्ट चेक: असम में बांग्लादेशियों पर डंडे बरसाने का नहीं है ये वीडियो, ये रही इसकी सच्चाई
पिछले कुछ हफ्तों में दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव बढ़ा है, जिसमें दोनों पक्षों ने अपने-अपने राजनयिकों को तलब किया और सुरक्षा तथा अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित मुद्दों पर बयान जारी किए. हालांकि बैठक के बाद विदेश मामलों के सलाहकार ने मीडिया से कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, वहीं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने संकेत दिया कि उच्चायुक्तों को समय-समय पर बुलाया जाता है और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होती रहती है.
यह बैठक भारत-बांग्लादेश संबंधों के वर्तमान दौर के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है. आने वाले दिनों में इस कूटनीतिक संपर्क का प्रभाव और दोनों देशों के रिश्तों की दिशा पर व्यापक नजर रखी जा रही है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









