
भारत बना रहा अपना बॉम्बर... 12 टन के बम ले जा सकेगा, न्यूयॉर्क भी रेंज में, दुनिया में कहीं भी हमले में सक्षम
AajTak
भारत 12000 किमी रेंज वाला अल्ट्रा लॉन्ग-रेंज स्ट्राइक एयरक्राफ्ट (ULRA) बना रहा है, जो बिना रिफ्यूलिंग न्यूयॉर्क तक पहुंच सकता है. TU-160 और B-21 से प्रेरित, यह विमान ब्रह्मोस-एनजी मिसाइलों से लैस होगा. 2035 तक प्रोटोटाइप तैयार होगा, जो भारत की परमाणु शक्ति और वैश्विक पहुंच को मजबूत करेगा.
भारत अपनी वायु सेना के लिए एक अल्ट्रा लॉन्ग-रेंज स्ट्राइक एयरक्राफ्ट (ULRA) बना रहा है, जो 12000 KM से ज्यादा दूर तक लक्ष्य पर हमला कर सकता है. 12 टन हथियार ले जाने में सक्षम होगा. यह विमान रूस के TU-160 और अमेरिका के B-21 रेडर से प्रेरित होगा. ब्रह्मोस-एनजी मिसाइलों से लैस होगा. रक्षा मंत्रालय का कहना है कि यह परियोजना भारत की परमाणु शक्ति और वैश्विक पहुंच को मजबूत करेगी. पहला प्रोटोटाइप 2032-2035 के बीच तैयार हो सकता है.
क्या है ULRA?
ULRA, यानी अल्ट्रा लॉन्ग-रेंज स्ट्राइक एयरक्राफ्ट, एक ऐसा बमवर्षक है जो बिना रुकावट 12000 किमी से ज्यादा की दूरी तय कर सकता है. यह अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया जैसे दूरस्थ इलाकों में हमला करने में सक्षम होगा. पहले भारत की रक्षा नीति क्षेत्रीय सुरक्षा पर केंद्रित थी, लेकिन अब यह वैश्विक स्तर पर ताकत दिखाने की ओर बढ़ रही है. रक्षा विशेषज्ञ इसे भारतीय वायु सेना के लिए एक "गेम चेंजर" बता रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ईरान की हाइपरसोनिक मिसाइल से डरा इजरायल? बना डाला नया एयर डिफेंस सिस्टम Arrow 4
TU-160 और B-21 से सीख
रूस का TU-160 'ब्लैकजैक' दुनिया का सबसे भारी और तेज सुपरसोनिक बमवर्षक है, जो 12300 किमी की रेंज और 40 टन वजन ले जा सकता है. DRDO के एक इंजीनियर ने कहा कि हम TU-160 को एक मॉडल के रूप में देख रहे हैं. अपनी जरूरतों के अनुसार उसे ढाल रहे हैं. भारत का यह विमान स्विंग विंग डिजाइन का इस्तेमाल करेगा, जो उड़ान के दौरान पंखों का आकार बदलकर ईंधन बचाएगा. गति को नियंत्रित करेगा. यह B-21 रेडर (9,300 किमी रेंज) से भी आगे जाएगा.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











