
भारत-फ्रांस डील... राफेल से पनडुब्बी तक, रक्षा क्षेत्र में 'स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप'
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मुंबई में रक्षा संबंधों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाते हुए 'स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' का ऐलान किया है.
भारत और फ्रांस ने 17 फरवरी 2026 को मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की वार्ता के दौरान अपने द्विपक्षीय संबंधों को 'स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' में बदल दिया है. दोनों देशों ने भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल-मरीन फाइटर जेट के अनुबंध और वायुसेना के लिए 114 नए मल्टीरोल लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दी है. इस रणनीतिक गठबंधन का अहम मकसद भारत में एडवांस डिफेंस सिस्टम्स का सह-डिजाइन और सह-उत्पादन करना है.
इसके तहत टाटा और एयरबस ने देश की पहली निजी हेलीकॉप्टर निर्माण सुविधा शुरू की है. साथ ही, दोनों देशों ने अंतरिक्ष, साइबर डोमेन और समुद्री सुरक्षा में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है.
सेनाओं के बीच आपसी समझ बढ़ाने के लिए 2026 से एक-दूसरे के सशस्त्र बलों में अधिकारियों की तैनाती भी की जाएगी.
राफेल और लड़ाकू विमानों का भारत में निर्माण
रक्षा वैमानिकी के क्षेत्र में दोनों देशों ने ऐतिहासिक प्रगति की है. नौसेना के विमानवाहक पोतों के लिए 26 राफेल-मरीन जेट के अलावा, 114 नए लड़ाकू विमानों के बड़े प्रोजेक्ट पर भी सहमति बनी है. खास बात यह है कि अब केवल खरीद-फरोख्त नहीं होगी, बल्कि फ्रांस की दिग्गज कंपनी सफरान भारतीय साझेदारों के साथ मिलकर लड़ाकू विमानों के इंजन का निर्माण भारत में ही करेगी. यह 'मेक इन इंडिया' की दिशा में एक बड़ा कदम है.
यह भी पढ़ें: आतंकवाद को लेकर क्या बोले फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों?

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









