
'भारत-पाक 1,000 साल से लड़ रहे हैं', कश्मीर पर ट्रंप का बयान, लोगों ने इतिहास सही किया
AajTak
सोशल मीडिया पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान वायरल हो रहा है. लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा कि दुनिया के सबसे ताकतवर देश के प्रमुख को इतने गंभीर मुद्दे की इतनी कम समझ है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि डोनाल्ड ट्रंप भारत-पाकिस्तान विवाद और कश्मीर जैसे संवेदनशील विषय पर इतनी हल्की और सतही टिप्पणी कैसे कर सकते हैं.
सोशल मीडिया पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान वायरल हो रहा है. लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा कि दुनिया के सबसे ताकतवर देश के प्रमुख को इतने गंभीर मुद्दे की इतनी कम समझ है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि डोनाल्ड ट्रंप भारत-पाकिस्तान विवाद और कश्मीर जैसे संवेदनशील विषय पर इतनी हल्की और सतही टिप्पणी कैसे कर सकते हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने बयान से विवाद खड़ा कर दिया है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान 1,000 साल से कश्मीर को लेकर लड़ते आ रहे हैं और दोनों देशों के बीच 1,500 सालों से सीमा तनावपूर्ण बनी हुई है.
ट्रंप, जो पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वेटिकन रवाना हो रहे थे. पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैं भारत के भी बहुत करीब हूं और पाकिस्तान के भी और वे कश्मीर पर हजार साल से लड़ रहे हैं.
'दोनों देशों के बीच सीमा पर 1,500 साल से तनाव रहा है'
ट्रंप ने आगे कहा कि कश्मीर का मुद्दा हजार साल से चल रहा है, शायद उससे भी ज्यादा वक्त से अभी जो आतंकी हमला हुआ, वो वाकई बुरा था. दोनों देशों के बीच सीमा पर 1,500 साल से तनाव रहा है, लेकिन मुझे भरोसा है कि वे किसी न किसी तरह से हल निकाल लेंगे. उन्होंने आगे कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों के नेताओं को जानते हैं और उम्मीद जताई कि दोनों देश किसी समाधान पर पहुंच सकते हैं.
देखें वायरल वीडियो

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











