
भारत-पाक के बीच स्थायी Ceasefire के लिए भूमिका निभाने के लिए तैयार चीन, माओ निंग बोले- क्षेत्रीय शांति बनाए रखना जरूरी
AajTak
चीन ने कहा है कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच स्थायी और पूर्ण ceasefire के लिए रचनात्मक भूमिका निभाएगा. पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक दर चीन के दौरे पर हैं. भारत-पाक तनाव के बीच चीन दोनों देशों से संपर्क बनाए रखने और क्षेत्रीय शांति को बनाए रखने का समर्थन करता है.
भारत और पाकिस्तान के बीच स्थायी और पूर्ण Ceasefire के लिए चीन ने कहा है कि वो दोनों के बीच रचनात्मक भूमिका निभाएगा. पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक दार चीन के दौरे पर हैं. भारत-पाक तनाव के बीच चीन दोनों देशों से संपर्क बनाए रखने और क्षेत्रीय शांति को बनाए रखने का समर्थन करता है.
चीन ने सोमवार को कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच स्थायी युद्धविराम (ceasefire) के लिए रचनात्मक भूमिका निभाएगा. यह बात तब कही गई जब पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक दार तीन दिन के दौरे पर चीन पहुंचे.
पाकिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक दार चीन के दौरे पर
बता दें, पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक दार की भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहली बड़ी यात्रा है. भारत ने 7 मई को पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर और पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे. चीन ने भारत और पाकिस्तान दोनों को अपने महत्वपूर्ण पड़ोसी बताते हुए दोनों के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखने पर जोर दिया.
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि चीन क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों से संपर्क बनाए रखेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि चीन पाकिस्तान का ऑल-वेदर सहयोगी है और दोनों देशों के बीच संबंधों को बहुत महत्व देता है.
Ceasefire के लिए चीन दोनों देशों के बीच रचनात्मक भूमिका निभाने को तैयार

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









