
भारत-पाकिस्तान टकराव में फंसा बांग्लादेशी क्रिकेटर? IPL में हिस्सा लेने पर मंडराए बादल... PCB और BCCI का बीच पिसना नहीं चाहता BCB
AajTak
बांग्लादेश के पेस गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान की मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 सीज़न में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जैक फ्रेजर-मैकगर्क के व्यक्तिगत कारणों से टूर्नामेंट से हटने के बाद मुस्तफिजुर को उनके स्थान पर टीम में शामिल किया है.
मुस्ताफिजुर रहमान मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन में शामिल होंगे? यह सवाल बांग्लादेश के क्रिकेट जगत में तब से उठ रहा है जब बुधवार (14 मई) को वह दुबई के लिए उड़ान भर चुके हैं, ताकि वह यूएई के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज का हिस्सा बन सकें, जबकि उन्हें टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने जैक फ्रेजर-मैकगर्क की जगह चुना है. ऐसे में सवाल है कि क्या वो वाकई IPL में हिस्सा लेंगे.
'क्रिकबज' की रिपोर्ट के मुताबिक- BCB (बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ) भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव के बाद पूरी सिचुएशन का आकलन करने की कोशिश कर रहा है, जिसके कारण BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) और PCB (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इंडियन प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग को अलग-अलग समय के लिए स्थगित करना पड़ा.
Mustafizur Rahman is back in 💙❤️ after two years! He replaces Jake Fraser-McGurk who is unavailable for the rest of the season. pic.twitter.com/gwJ1KHyTCH
BCB फंसा BCCI और PCB के बीच में... बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) इस मामले में सोच-समझकर फैसला लेना चाहता है, लेकिन वह भारत (BCCI) और पाकिस्तान (PCB) जैसे पड़ोसी क्रिकेट बोर्डों के साथ किसी भी तरह की गलतफहमी या टकराव से भी बचना चाहता है.
मुस्ताफिजुर को लेकर चर्चा BCB थोड़ा फंसा हुआ लग रहा है, क्योंकि तेज गेंदबाज को अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) देने से बोर्ड दो अन्य खिलाड़ियों को लेकर मुश्किल स्थिति में पड़ सकता है. रिशाद हुसैन और नाहिद राणा पहले PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) का हिस्सा थे, मुस्तफिजुर के साथ ये दो भी यूएई दौरे के लिए बांग्लादेश टी20आई टीम का भी हिस्सा हैं. इसलिए, अगर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को NOC दी जाती है, तो को रिशाद और राणा के लिए भी ऐसा करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.
बीसीबी के एक निदेशक ने नाम न बताने की शर्त पर क्रिकबज से कहा- हम यह नहीं कह रहे हैं कि हम मुस्ताफिजुर को आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए नहीं खेलने देंगे, लेकिन साथ ही नेशनल कमिंटमेंट नाम की भी एक चीज होती है और उसे इसे पूरा करना होगा. इसके साथ ही, यदि हमने उस मामले में उसे रिलीज कर दिया होता, तो हम पीएसएल में भाग लेने वाले दो क्रिकेटरों के साथ क्या करते, क्योंकि वे पूछ सकते थे कि हम उन्हें रिलीज क्यों नहीं कर रहे हैं? ऐसी स्थिति में नहीं रहना चाहते कि कोई भी बोर्ड हम पर उंगली उठा सके.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...












