
भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम पर चीन की प्रतिक्रिया, लिन जियान बोले- दोनों देश बातचीत से मतभेद सुलझाएं
AajTak
चीन ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम को सराहा है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि यह दोनों देशों के दीर्घकालिक हित में है और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता में योगदान देता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देश इस शांति को बनाए रखें और अपने मतभेद बातचीत से सुलझाएं.
भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए संघर्ष विराम को लेकर चीन ने प्रतिक्रिया दी है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि चीन ने इससे जुड़ी रिपोर्ट्स पर ध्यान दिया है. उनका कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम दोनों देशों के मूल और दीर्घकालिक हित में है. यह कदम न सिर्फ क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को मजबूत करता है बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय की साझा उम्मीदों को भी दर्शाता है.
इसके अलावा लिन जियान ने कहा कि चीन इस विकास का स्वागत करता है और इसका समर्थन करता है. उन्होंने आगे कहा कि चीन को उम्मीद है कि भारत और पाकिस्तान संघर्ष विराम की इस सकारात्मक गति को बनाए रखेंगे, नए टकराव से बचेंगे और अपने मतभेदों को बातचीत और संवाद के माध्यम से सुलझाएंगे.
संघर्ष विराम को लेकर चीन ने दी प्रतिक्रिया
उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देश अगर राजनीतिक समाधान की राह पर लौटते हैं तो इससे पूरे क्षेत्र को लाभ मिलेगा. चीन ने यह भरोसा भी जताया कि वह भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ संवाद बनाए रखने को तैयार है और एक व्यापक तथा स्थायी संघर्ष विराम सुनिश्चित करने और क्षेत्रीय शांति बनाए रखने में रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए तैयार है.
संवाद के माध्यम से विवाद को सुलझाएं- चीन
बता दें, अमेरिका की मध्यस्थता में भारत-पाकिस्तान ने शनिवार को युद्धविराम पर समझौता किया था. 22 अप्रैल के आतंकी हमले के बाद भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था, जिसका मकसद संभावित रूप से उन आतंकियों को न्यूट्रलाइज करना था.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









