
भारत पर पाकिस्तान के आर्मी चीफ का निशाना, धर्म के नाम पर की उकसाने की कोशिश
AajTak
पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर ने विदेशों में रहने वाले पाकिस्तानियों को संबोधित करते हुए धार्मिक रूप से उकसाने की कोशिश की. उन्होंने टू नेशन थ्योरी का समर्थन किया और कश्मीर मुद्दे को उठाया. पाकिस्तान की आंतरिक समस्याओं, जैसे बलूचिस्तान में विरोध और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के हमलों का जिक्र किया गया.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











