
'भारत ने पाकिस्तान में काफी अंदर तक...', भारतीय सेना की एयरस्ट्राइक के बाद क्या कह रहा वर्ल्ड मीडिया?
AajTak
भारतीय सेना ने पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए 'सिंदूर ऑपरेशन' लॉन्च किया. ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित कुल 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है.
पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी पॉलिसी को और ज्यादा आक्रामक रूप देते हुए 6-7 मई की दरमियानी रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च कर दिया. इस ऑपरेशन के तहत भारत की तीनों सेनाओं ने जॉइंट ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित कुल 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की. यह कार्रवाई रात करीब 1:30 बजे की गई और इसका मकसद आतंकियों के लॉन्चपैड्स और हथियारों के भंडार को नेस्तनाबूद करना था.
सूत्रों के मुताबिक, भारतीय वायुसेना के मिराज-2000 और सुखोई-30 एमकेआई जैसे एडवांस फाइटर जेट्स ने बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद क्षेत्रों को निशाना बनाया. ये इलाके लंबे वक्त से जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के गढ़ माने जाते रहे हैं.
'भारत ने पाकिस्तान पर मिसाइलों से किया हमला'
ब्रिटेन के मीडिया चैनल बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, "पाकिस्तान के सरकारी टीवी ने पाकिस्तान के सैन्य प्रवक्ता के हवाले से बताया है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में तीन स्थानों पर मिसाइलों से हमला किया है."
'भारत ने पाकिस्तान में काफी अंदर तक किया हमला'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









