
भारत ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप मैच में रौंदा, खुश हुए सेलेब्स, अजय देवगन बोले- क्या खेला है...
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में 61 रनों से रौंद दिया. इस जीत से बॉलीवुड सेलेब्स बेहद खुश हुए. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इंडियन टीम पर अपना प्यार बरसाया. जानते हैं कौन-कौन हुआ इंडिया की जीत से खुश...
संडे का दिन सभी क्रिकेट लवर्स के लिए किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं था. क्रिकेट की दो सबसे बड़ी टीमें इंडिया और पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट में आमना-सामना हुआ. इस मुकाबले पर दोनों देशों के सभी नागरिकों की निगाहें टिकी हुई थीं. हर कोई अपनी फेवरेट टीम को जीतता हुआ देखना चाहता था.
इंडिया की जीत से गदगद हुआ बॉलीवुड
इंडिया वर्सेज पाकिस्तान मुकाबला हर साल खेले जाने वाले सबसे बड़े मुकाबले में से एक माना जाता है. 15 फरवरी के दिन जब दोनों टीमें आपस में भिड़ीं, तो इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर आसानी से जीत दर्ज की. इस जीत से सोशल मीडिया पर मानो एक अलग लहर सी दौड़ गई. हर कोई खुशी से झूम उठा, जिसमें बॉलीवुड के सेलेब्स भी शामिल हुए.
अजय देवगन से लेकर अनुपम खेर तक, सभी सेलेब्स ने इंडिया की जीत पर खुशी जताई और क्रिकेट टीम पर गर्व महसूस किया. अजय ने X पर ट्वीट करके भारतीय क्रिकेट टीम को जीत की मुबारकबाद देते हुए लिखा, 'इस शानदार टीम ने जीत को बेहद आसान बना दिया है. क्या खेला है.'
वहीं 'धुरंधर' एक्टर अर्जुन रामपाल ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके इंडिया की इस बड़ी जीत पर खुशी जताई. उन्होंने मैच के स्कोरकार्ड से लेकर महाशिवरात्री की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'काम पूरा हो गया. सुपर 8 में एंट्री करने के लिए क्या शानदार परफॉरमेंस थी. मेन इन ब्लू को बधाई, हम आपसे प्यार करते हैं. ईशान किशन को स्पेशल शाउटआउट. हर हर महादेव, हैप्पी महाशिवरात्री.'
एक्टर अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करके इंडियन क्रिकेट टीम को जीत की बधाई दी. उन्होंने मेन इन ब्लू के लिए लिखा, 'और इस तरह से काम पूरा किया जाता है. इंडियन क्रिकेट टीम पर बहुत गर्व है.'













