
भारत ने चुक्ता किया 25 साल पुराना हिसाब, न्यूजीलैंड को हराकर जीती चैंपियंस ट्रॉफी
AajTak
भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया है. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया. रोहित शर्मा मैन ऑफ द मैच रहे जबकि रवींद्र जडेजा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए. 12 साल बाद भारत ने दूसरी बार यह खिताब जीता है. 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी.
More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












