
'भारत नए वर्ल्ड ऑर्डर का ताकतवर खिलाड़ी, उसके मंसूबे साम्राज्यवादी...', पाक जनरल शमशाद मिर्जा ने इंडिया को कहा- ट्रोजन हॉर्स
AajTak
पाकिस्तानी सेना के नंबर-2 अधिकारी शमशाद मिर्जा भारत को नए वर्ल्ड ऑर्डर का शक्तिशाली खिलाड़ी बताते तो हैं लेकिन ग्लोबल साउथ में इंडिया का दबदबा उन्हें अखरता है. इसलिए एक ही मंच पर वो भारत की शक्ति को स्वीकार करते हैं और वहीं तुरंत आगे इंडिया की चुगली करते हुए वे ग्लोबल साउथ का 'ट्रोजन हॉर्स' भी कहते हैं.
भारत को नए वर्ल्ड ऑर्डर का ताकतवर खिलाड़ी, ग्लोबल साउथ का शक्तिशाली अंग और न रुकने वाला महात्वाकांक्षी देश बताकर टॉप पाकिस्तानी जनरल ने खुद बता दिया है कि 21वीं सदी में न्यू इंडिया की धमक कैसी है. ये बयान पाकिस्तान के चार सितारा जनरल और ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (CJCSC) के चेयरमैन जनरल साहिर शमशाद मिर्जा का है.
इस जनरल ने भारत को ग्लोबल साउथ का ट्रोजन हॉर्स बताकर भारत की बढ़ती शक्ति से अपनी ईर्ष्या खुलकर जाहिर कर दी.
इस्लामाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम 'बैलेंसिंग रिलेशनशिप बिटवीन ग्लोबल नॉर्थ एंड ग्लोबल साउथ:चैलेंजेज एंड ऑपर्च्युनिटीज'को संबोधित करते हुए जनरल साहिर शमशाद मिर्जा ने कहा कि, "लेडीज एंड जेंटलमैन, संक्षेप में मैं कहना चाहूंगा कि भारत ग्लोबल साउथ का महत्वपूर्ण देश है, और वर्ल्ड ऑर्डर में अहम स्थान रखने वाला एक महात्वाकांक्षी देश है."
पहले भारत की ताकत बताकर ये जनरल अपने संबोधन में एकदम से ठेठ पाकिस्तानी जैसा व्यवहार करने लगा और भारत को 'साम्राज्यवादी' कहने लगा.
Pakistani General Sahir Shamshad Mirza: Indian military is politicized and Indian polity is militarized, creating asymmetries stressing Pakistan’s strategic hand. India, though an important global south country, cherishes hegemonism and expansionism, defies UN resolutions and… pic.twitter.com/aArUCwhjs4
जनरल साहिर शमशाद मिर्जा ने आगे कहा, "…हालांकि भारत साम्राज्यवादी इच्छा रखता है और विस्तारवाद की नीति पर चलता है."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











