
भारत-दुबई के बीच 50 फीसदी उड़ानों में कटौती, एयर इंडिया एक्सप्रेस का ऐलान
AajTak
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि हम घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. दुबई और भारत के तमाम शहरों को जोड़ने वाली 84 साप्ताहिक फ्लाइट्स के हमारे निर्धारित संचालन पर लौटने के लिए जरूरी अनुमति का इंतजार कर रहे हैं.
दुबई (Dubai) में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है. ऐसे में दुबई एयरपोर्ट अथॉरिटी से निर्देश मिलने के बाद, एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express), दुबई से आने-जाने वाली फ्लाइट्स 50 फीसदी की कटौती के साथ ही काम करेंगी. एयरलाइन के द्वारा अस्थायी रूप से करीब 44 फ्लाइट्स ही चलाई जाएंगी. इस बात की जानकारी Air India Express के प्रवक्ता ने एक बयान के जरिए दी है. उन्होंने कहा कि हमने दुबई द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने हुए यह कदम उठाया है.
यात्रियों को मिलेगा रिफंड
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि हम घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और दुबई और भारत के तमाम शहरों को जोड़ने वाली 84 साप्ताहिक फ्लाइट्स के हमारे निर्धारित संचालन पर लौटने के लिए जरूरी अनुमति का इंतजार कर रहे हैं. इस फैसले से प्रभावित हुए यात्रियों के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस ने फुल रिफंड का विकल्प बढ़ा दिया है.
इससे पहले शुक्रवार को, दुबई एयरपोर्ट ने एक बयान में कहा कि मौजूदा वक्त में चल रही परेशानी की वजह से 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से 48 घंटों के लिए आने वाली उड़ानों की संख्या को अस्थायी रूप से सीमित किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: 'आधुनिकता बढ़ने के साथ-साथ बढ़ रही चुनौतियां', दुबई वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट में बोले PM मोदी
भारतीय दूतावास की एडवाइजरी

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.









