
भारत जोड़ो न्याय यात्रा का यूपी चैप्टर: यहां कांग्रेस के पुनर्जन्म के लिए राहुल गांधी को करना होंगे ये काम
AajTak
भारत जोड़ो न्याय यात्रा अब यूपी में पहुंच चुकी है. राहुल गांधी के लिए खुशी की बात ये है कि उत्तर प्रदेश में उनके साथ समाजवादी पार्टी है. जिस तरह की भीड़ उनकी यात्रा में आ रही है उससे उम्मीद तो बहुत जगती है. अगर कांग्रेस ने थोड़ी भी मेहनत की तो यूपी में उसे जीवनदान मिल सकता है.
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा यूपी में पहुंच चुकी है. कांग्रेस पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश की यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है.कहा जाता है कि यूपी की जीत से ही रास्ता केंद्र की कुर्सी तक जाता है. यूपी में कांग्रेस मृतप्राय हो चुकी है. राहुल गांधी के लिए खुशी की बात यह है कि उसे यूपी में समाजवादी पार्टी के रूप में एक मजबूत सहयोगी मिल रहा है. अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन में रहने के लिए मन बना चुके हैं. समझा जा रहा है कि समाजवादी पार्टी कम से कम 16 सीटें काग्रेस को दे सकती है. राहुल गांधी की पहली भारत जोड़ो यात्रा ने मतदाताओं में बहुत उम्मीद जगाई थी. उम्मीद है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा से यूपी में भी कांग्रेस का भला हो सकता है. अगर राहुल गांधी समय रहते कुछ खास मुद्दों पर अपना ध्यान केंद्रित करते हैं तो कांग्रेस का यूपी में पुनर्जन्म संभव है. लोकसभा चुनावों के लिए अब समय तो नहीं बचा है पर इन खास 4 मुद्दों पर फोकस करके राहुल गांधी सर के बल खड़ी कांग्रेस को उसके पैरों पर खड़ी कर सकते हैं.
1- सपा से जिताऊ सीटों को हासिल करना
उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटों में समाजवादी पार्टी कांग्रेस को 15-16 सीटें दे सकती है. पर समाजवादी पार्टी उन्हीं सीटों को देने की हामी भरेगी जिन्हें वो अपने लिए कमजोर मानती है. समाजवादी पार्टी के नेता कांग्रेस के साथ गठबंधन करने को तैयार हैं पर उनका मानना यही है कि कांग्रेस को अधिक सीट देने का मतलब है बीजेपी को माइलेज देना.अखिलेश यादव कांग्रेस की पारंपरिक सीट रायबरेली और अमेठी के अलावा कानपुर, झांसी, जालौन और फतेहपुर की सीटें भी देने के लिए राजी हो सकते हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि एक सप्ताह के भीतर सीटों की सहमति की घोषणा हो जाएगी.
समाजवादी पार्टी लोकसभा की 16 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर चुकी है. इनमें करीब 3 ऐसी सीट हैं जहां कांग्रेस अपने प्रत्याशी खड़ी करना चाहेगी.आरएलडी के एनडीए कैंप में जाने के बाद अखिलेश को कमजोर होते देख कांग्रेस की इच्छाएं भी आसमान पर हैं. कहा जा रहा है कि कांग्रेस कम से कम 21 सीटों की मांग कर रही है. राहुल गांधी के सामने सबसे बड़ी चुनौती ये होगी कि उन्हें जीतनी भी सीट मिले जिताऊ सीट मिले. क्योंकि समाजवादी पार्टी संख्या बल बढाने के नाम पर ऐसी सीटे कांग्रेस को दे सकती है जो खुद न समाजवादी पार्टी जीत सकती है और न ही कांग्रेस को वहां कुछ हासिल होने वाला है.
2009 में कांग्रेस ने यूपी की जिन 21 सीटों पर जीत हासिल की थी कांग्रेस उन 21 सीटों पर सपा से मांग कर गठबंधन करना चाहती है. ये सीटें हैं. कानपुर, उन्नाव, अकबरपुर, झांसी, फरुखाबाद, रायबरेली, अमेठी, गोंडा, खीरी, धौरहरा, फैजाबाद, कुशीनगर, महाराजगंज, मुरादाबाद, प्रतापगढ़, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, डुमरियागंज, बरेली, बहराइच, बाराबंकी.
2-कांग्रेस संगठन को खड़ा करना

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



