
भारत-जिम्बाब्वे मैच अलर्ट: ‘करो या मरो’ मुकाबले से पहले चेपॉक में होगा खास अमेरिकी केमिकल का इस्तेमाल
AajTak
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत-जिम्बाब्वे के ‘करो या मरो’ मुकाबले से पहले चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में ओस से निपटने के लिए अमेरिका से मंगाए गए ‘Dew Cure’ केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा है.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत और जिम्बाब्वे के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडिययम (चेपॉक) में होने वाला मुकाबला ‘करो या मरो’ का है. ऐसे में शाम की ओस बड़ा फैक्टर बन सकती थी, लेकिन इस बार उससे निपटने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं.
सूत्रों के मुताबिक, तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने अमेरिका से ‘Dew Cure’ नामक एक खास केमिकल मंगाया है, जिसका इस्तेमाल आउटफील्ड पर नमी कम करने के लिए किया जाता है. यह केमिकल मेजर लीग बेसबॉल (MLB) के मैदानों पर भी व्यापक रूप से इस्तेमाल होता है.
In frame: The Grind 👊#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvZIM pic.twitter.com/a4RbFMxlTe
ग्राउंड स्टाफ ने मंगलवार और बुधवार दोपहर इस केमिकल को पानी में मिलाकर आउटफील्ड पर छिड़काव किया. गुरुवार दोपहर भी इसे स्प्रे करने की योजना है, ताकि मैच शुरू होने तक इसका पूरा असर दिखे.
'Dew Cure' घास की पत्तियों पर नमी टिकने नहीं देता. जैसे ही घास गीली होती है, नमी अवशोषित हो जाती है और पत्तियां जल्दी सूख जाती हैं.'
बुधवार को टीम इंडिया ने देर तक प्रैक्टिस की और ओस की स्थिति का आकलन भी किया. बताया जा रहा है कि टीम प्रबंधन पिच और आउटफील्ड की स्थिति से संतुष्ट है और ओस को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












