
भारत-चीन के बीच हुए समझौते से परेशान हुआ नेपाल, डिप्लोमेटिक नोट भेजने की कर रहा तैयारी
AajTak
भारत और चीन के विदेश मंत्रियों के बीच हुए समझौते में रहे 9वें बिंदु के समझौते से नेपाल की सरकार नाराज हो गई है और वह दोनों देशों को इसका विरोध करते हुए डिप्लोमेटिक नोट तक भेजने की तैयारी कर रहा है. इस समझौते के 9वें बिंदु में भारत और चीन के बीच व्यापारिक दृष्टि से जिस लिपुलेक पास का जिक्र किया गया, नेपाल की नाराजगी और परेशानी उसी को लेकर है.
भारत और चीन के बीच हुए हालिया समझौते से नेपाल में कूटनीतिक हलचल मच गई है. भारत के जिस भूभाग पर नेपाल अपना होने का दावा करता है, उस भूभाग को लेकर भारत और चीन ने समझौता कर लिया है. यानी कि चीन ने मान लिया है कि वह भूभाग भारत का ही है. नेपाल को बहुत उम्मीद थी कि भारत के भूभाग पर उसके दावे को चीन का समर्थन मिलेगा. वहीं भारत ने नेपाल के इस दावे को एक बार फिर खारिज कर दिया है.
मंगलवार को भारत और चीन के विदेश मंत्रियों के बीच हुए समझौते में रहे 9वें बिंदु के समझौते से नेपाल की सरकार नाराज हो गई है और वह दोनों देशों को इसका विरोध करते हुए डिप्लोमेटिक नोट तक भेजने की तैयारी कर रहा है. इस समझौते के 9वें बिंदु में भारत और चीन के बीच व्यापारिक दृष्टि से जिस लिपुलेक पास का जिक्र किया गया, नेपाल की नाराजगी और परेशानी उसी को लेकर है.
दरअसल, नेपाल भारत के लिपुलेक और लिंपियाधुरा पर अपना दावा करता रहा है. 2021 में तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार ने भारत के लिपुलेक और लिंपियाधुरा पर अपना दावा करते हुए नक्शा जारी कर दिया था. इतना ही नहीं, उस समय ओली सरकार ने संसद में इस नक्शे को सरकारी प्रयोजन में लाने के लिए संविधान संशोधन तक किया था. इस बात को लेकर दोनों देशों के बीच कई महीनों तक कूटनीतिक विवाद चलता रहा.
नेपाल की ओली सरकार को यह उम्मीद थी कि भारत के जिस भूभाग पर वह अपना दावा कर रहा है, उस मुद्दे पर कम से कम चीन का समर्थन मिल सकता है. लेकिन चीन ने भारत के साथ हाल ही में जो समझौता किया है, उसमें लिपुलेक को व्यापारिक मार्ग के रूप में प्रयोग करने को लेकर दोनों देशों में सहमति बन गई है.
भारत का कड़ा जवाब: दावे निराधार
नेपाल की टिप्पणी पर भारत ने सख्त प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा कि हमने नेपाल के विदेश मंत्रालय की उन टिप्पणियों को देखा है जो भारत-चीन के बीच लिपुलेक पास के जरिए सीमा पार व्यापार बहाल करने पर की गई हैं. हमारी स्थिति इस विषय पर हमेशा से स्पष्ट रही है. भारत-चीन के बीच लिपुलेक पास से सीमा व्यापार 1954 से चल रहा है और यह दशकों तक जारी रहा. कोविड और अन्य कारणों से यह बाधित हुआ था, जिसे अब फिर से शुरू करने पर सहमति बनी है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








