
'भारत गौरव के नए अध्याय लिख रहा है' - प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' में साझा की प्रेरणादायक कहानियां
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में देशवासियों से प्रेरणादायक कहानियां साझा कीं. उन्होंने अंतरिक्ष, खेल, विज्ञान, और सांस्कृतिक विरासत में भारत की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश दिया. मराठा किलों को यूनेस्को द्वारा मिली मान्यता और महिला सशक्तिकरण की कहानियाँ इस कार्यक्रम की मुख्य झलक रहीं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में देशवासियों को संबोधित करते हुए विज्ञान, खेल, संस्कृति और विरासत से जुड़ी उपलब्धियों पर गर्व जाहिर किया और कुछ प्रेरणादायक कहानियां भी साझा कीं. कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की सफल वापसी का जिक्र करते हुए कहा, "पिछले कुछ हफ्तों में, स्पोर्ट्स हो, साइंस हो या संस्कृति, बहुत कुछ ऐसा हुआ है जिस पर हर भारतवासी को गर्व है. अभी हाल ही में शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी को लेकर देश में बहुत चर्चा हुई. जैसे ही शुभांशु धरती पर सुरक्षित उतरे, लोग उछल पड़े, हर दिल में खुशी की लहर दौड़ गई. पूरा देश गर्व से भर गया."
प्रधानमंत्री मोदी ने याद करते हुए कहा, "मुझे याद है, जब अगस्त 2023 में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हुई थी तब देश में एक नया माहौल बना. साइंस को लेकर, स्पेस को लेकर बच्चों में एक नई जिज्ञासा भी जागी. अब छोटे-छोटे बच्चे कहते हैं, हम भी स्पेस में जाएंगे, हम भी चाँद पर उतरेंगे - स्पेस साइंटिस्ट बनेंगे."
प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत में स्पेस स्टार्टअप्स भी तेज़ी से बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा, "पांच साल पहले 50 से भी कम स्टार्टअप थे. आज 200 से ज्यादा हो गए हैं, सिर्फ स्पेस सेक्टर में. अगले महीने 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे है. आप इसे कैसे मनाएंगे, कोई नया आइडिया है क्या? मुझे NaMo App पर जरूर मैसेज भेजिएगा."
इसके साथ ही पीएम ने इंटरनेशनल ओलंपियाड में भारतीय छात्रों की सफलता पर भी रौशनी डाली और कहा, "कुछ दिन पहले हमारे छात्रों ने इंटरनेशनल केमिस्ट्री ओलंपियाड में मेडल जीते हैं. देवेश पंकज, संदीप कुची, देबदत्त प्रियदर्शी और उज्ज्वल केसरी, इन चारों ने भारत का नाम रोशन किया. मैथ्स की दुनिया में भी भारत ने अपनी पहचान को और मजबूत किया है. ऑस्ट्रेलिया में हुए इंटरनेशनल मैथमेटिकल ओलंपियाड में हमारे स्टूडेंट्स ने 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है."
प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि अगले महीने भारत एक और अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी करेगा. पीएम मोदी ने कहा, "अगले महीने मुंबई में एस्ट्रोनॉमी और एस्ट्रोफिजिक्स ओलंपियाड होने जा रहा है. इसमें 60 से ज्यादा देशों के छात्र आएंगे. वैज्ञानिक भी आएंगे. यह अब तक का सबसे बड़ा ओलंपियाड होगा. एक तरह से देखें तो भारत अब ओलंपिक और ओलंपियाड, दोनों के लिए आगे बढ़ रहा है."
इसके बाद प्रधानमंत्री ने यूनेस्को द्वारा 12 मराठा किलों को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स के रूप में मान्यता देने की घोषणा को गौरवपूर्ण बताया, और कहा, "यूनेस्को ने 12 मराठा किलों को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स के रूप में मान्यता दी है. ग्यारह किले महाराष्ट्र में, एक किला तमिलनाडु में. हर किले से इतिहास का एक-एक पन्ना जुड़ा है. हर पत्थर, एक ऐतिहासिक घटना का गवाह है."

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











