
'भारत को रूस से तेल खरीदने से नहीं रोक सकता अमेरिका... इंडिया अब महाशक्ति है...', टकर कार्लसन का इंटरव्यू
AajTak
अमेरिकी पत्रकार टकर कार्लसन ने वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट 2026 के दौरान इंडिया टुडे ग्लोबल को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया है. उन्होंने भारत की विदेश नीति और संप्रभु अधिकारों का खुलकर समर्थन किया. उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत को यह निर्देश नहीं दे सकता कि वो रूस से तेल खरीदे या नहीं. कार्लसन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ की और कहा, भारत अब उभरती नहीं, बल्कि स्थापित वैश्विक शक्ति है, जिससे शर्तों पर नहीं, बराबरी से बातचीत होती है.
अमेरिकी पत्रकार और फॉक्स न्यूज के पूर्व एंकर टकर कार्लसन ने इंडिया टुडे ग्लोबल को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में भारत की संप्रभुता का खुलकर बचाव किया और कहा कि अमेरिका, भारत को रूस से तेल खरीदने से नहीं रोक सकता. उन्होंने स्पष्ट शब्दों कहा कि भारत अब ऐसा देश नहीं है, जिस पर शर्तें थोपी जा सकें.
दुबई में आयोजित वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट 2026 के दौरान बातचीत में कार्लसन ने कहा, भारत अब एक ग्रेट पावर है. यह 25 साल पहले वाला भारत नहीं है. यह ऐसा देश नहीं है, जिसे शर्तें बताई जाएं. अब शर्तों पर नहीं, बातचीत होती है.
रूस को अलग-थलग करने की कोशिश नुकसानदेह
रूस-यूक्रेन युद्ध और उस पर अमेरिका की नीति को लेकर टकर कार्लसन ने अमेरिकी प्रशासन की तीखी आलोचना की. उन्होंने कहा कि रूस को अलग-थलग करने की अमेरिकी कोशिशें पूरी तरह नाकाम रही हैं और इससे अमेरिका को ही नुकसान हुआ है.
कार्लसन ने आगे कहा कि अमेरिका की पाबंदियों ने रूस को चीन, भारत और मिडिल ईस्ट के और करीब धकेल दिया. इससे ना सिर्फ अमेरिका की वैश्विक स्थिति कमजोर हुई, बल्कि अमेरिकी डॉलर को भी नुकसान पहुंचा. उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों ने कभी अमेरिका को फायदा नहीं पहुंचाया, बल्कि कमजोर लोगों को नुकसान ही हुआ है.
भारत के फैसलों पर अमेरिका हुक्म नहीं चला सकता

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









