
भारत को कुछ नहीं कहा तो हमें भी ना रोके अमेरिका, बोला पाकिस्तान
AajTak
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने रूस से तेल खरीदारी को लेकर बड़ा बयान दिया है. इशाक डार ने कहा है कि अमेरिका की ओर से पाकिस्तान को रूसी तेल खरीदने से नहीं रोका जा सकता है, क्योंकि भारत भी उससे तेल खरीद रहा है.
रूस से तेल खरीदारी को लेकर पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने बड़ा बयान दिया है. इशाक डार ने कहा है कि अमेरिका पाकिस्तान को रूस से तेल खरीदने से नहीं रोक सकता है, क्योंकि भारत भी रूस से तेल खरीद रहा है. वित्त मंत्री इशाक डार ने कहा कि जिन शर्तों पर भारत रूस से तेल खरीद रहा है, उन्हीं शर्तों पर पाकिस्तान भी जल्द ही तेल खरीदना शुरू करने जा रहा है.
दुबई में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इशाक डार ने यह बात कहीं. पाकिस्तानी वित्त मंत्री ने संबोधन में बताया कि वह पिछले महीने अमेरिका गए थे, जहां उनकी मुलाकात कई अहम लोगों से हुई थी. इस दौरान उन्होंने रूस से तेल खरीदने वाला मुद्दा भी उठाया था.
इशाक डार ने बताया कि अमेरिका में उन्होंने बातचीत के दौरान साफ कहा था कि पाकिस्तान को रूसी तेल खरीदने से नहीं रोका जा सकता है, क्योंकि हमारा पड़ोसी देश भारत भी रूस से तेल सप्लाई ले रहा है.
इशाक डार ने आगे कहा कि, अमेरिकी अधिकारियों ने उनसे कहा था कि रूसी तेल का दाम फिक्स करने के लिए वह जी-7 प्लेटफार्म को तैयार करने जा रहे हैं. पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने संबोधन के दौरान साफ कहा कि भारत जिन शर्तों के साथ रूसी तेल की खरीदारी कर रहा है, उन्हीं शर्तों पर जल्द ही पाकिस्तान भी तेल खरीदना शुरू करेगा.
पाकिस्तान के सऊदी अरब, यूएई और चीन से मजबूत संबंध वहीं दुबई यात्रा को लेकर पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पाकिस्तान के सऊदी अरब, चीन और यूएई के साथ मजबूत रिश्ते हैं. उन्होंने यूएई के उच्च अधिकारियों के साथ भी एक जरूरी मीटिंग की है. उन्होंने कहा कि इन सभी मुलाकातों का नतीजा यह रहा कि सऊदी अरब पाकिस्तान के ग्वादर इलाके में तेल रिफाइनरी खोलने की तैयारी कर रहा है.
इशाक डार ने आगे कहा कि तेल रिफाइनरी के इस प्रोजेक्ट की शुरुआत को अक्टूबर साल 2015 में हो गई थी, लेकिन राजनीतिक संकंटों की वजह से यह बीच में ही रुक गया, जो अब एक बार फिर शुरू होने जा रहा है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









