
भारत के 100 हिंदू क्यों जा रहे पाकिस्तान? जारी हुए वीजा
AajTak
पाकिस्तान ने 100 भारतीय हिंदुओं को शादानी दरबार हयात पिताफी की तीर्थयात्रा के लिए वीजा जारी किए हैं. यह वीजा 22 नवंबर से तीन दिसंबर तक के लिए जारी किए गए हैं. शादानी दरबार पाकिस्तान में 300 साल से अधिक पुराना मंदिर है. यह दुनियाभर के हिंदू भक्तों का पवित्र स्थान है.
पाकिस्तान ने 100 भारतीय हिंदुओं को वीजा जारी किया है. ये भारतीय हिंदू पाकिस्तान में शादानी दरबार हयात पिताफी का दौरा करेंगे, जहां वह शिव अवतारी सतगुरु संत शादाराम साहिब की 314वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे. इसलिए नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन ने इन भारतीय हिंदुओं को वीजा जारी किए हैं.
यह वीजा 22 नवंबर से तीन दिसंबर तक के लिए जारी किए गए हैं, जिसके तहत भारतीय हिंदू शादानी दरबार हयात पिताफी का दौरा करेंगे.
क्या है शादानी दरबार?
शादानी दरबार पाकिस्तान में 300 साल से अधिक पुराना मंदिर है. यह दुनियाभर के हिंदू भक्तों का पवित्र स्थान है. शादानी दरबार की स्थापना 1786 में संत शादाराम साहिब ने की थी, जिनका जन्म 1708 में लाहौर में हुआ था.
साल 1974 के धार्मिक स्थलों की यात्रा पर पाकिस्तान-भारत प्रोटोकॉल के तहत भारत के हजारों सिख और हिंदू तीर्थयात्री विभिन्न धार्मिक त्योहारों और समारोहों में शामिल होने के लिए हर साल पाकिस्तान जाते हैं. पाकिस्तान हाई कमीशन ने जो वीजा जारी किए हैं, दरअसल वे इन आयोजनों में शामिल होने के लिए अन्य देशों के हिंदू और सिख तीर्थयात्रियों को जारी किए गए वीजा के अतिरिक्त हैं.
बता दें कि पाकिस्तान सरकार की एक पॉलिसी के तहत तीर्थयात्रियों की यात्रा के लिए हिंदू और सिख तीर्थयात्रियों को वीजा जारी किए जाते हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










