
'भारत के साथ रिश्ते प्रभावित नहीं करेगा हसीना के प्रत्यर्पण का मुद्दा', बोले BNP नेता फखरुल इस्लाम
AajTak
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने कहा कि बांग्लादेश को उम्मीद है कि भारत पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर सहयोग करेगा.
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के वरिष्ठ नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने शनिवार को कहा कि शेख हसीना का प्रत्यर्पण दोनों देशों के बीच संबंधों में कोई बाधा नहीं बनेगा. आजतक से खास बातचीत में फखरुल इस्लाम ने कहा कि हसीना के प्रत्यर्पण पर कोई भी कदम उचित कानूनी प्रक्रिया और अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार होगा. उन्होंने कहा, 'बांग्लादेश ने पहले ही भारत से शेख हसीना को प्रत्यर्पित करने की मांग की है. यह मौजूदा अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार ही होगा.'
शेख हसीना अगस्त 2024 से नई दिल्ली में रह रही हैं, जब उनकी सरकार के खिलाफ छात्रों के हिंसक आंदोलन ने उन्हें अपने पद से इस्तीफा देने और देश छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया था. बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल ने नवंबर 2025 में, शेख हसीना को मानवता के खिलाफ अपराधों का दोषी मानते हुए उन्हें मौत की सजा सुनाई थी. हालांकि, यह मुकदमा हसीना की अनुपस्थिति में चला और उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका नहीं मिला.
यह भी पढ़ें: 'हम संबंध सुधारने को तैयार, लेकिन...', भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर बोले तारिक रहमान के सलाहकार
यह पूछे जाने पर कि क्या बीएनपी की आगामी सरकार आधिकारिक रूप से शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग करेगी या नहीं, तो फखरुल इस्लाम ने दोहराया कि मामला स्थापित कानूनी ढांचे के अनुसार आगे बढ़ेगा. उन्होंने स्वीकार किया कि बांग्लादेश और भारत के बीच पहले से ही प्रत्यर्पण संधि मौजूद है और कहा कि हम चाहते हैं कि वह वापस आएं. बीएनपी नेता ने कहा कि हसीना के प्रत्यर्पण का मुद्दा भारत और बांग्लादेश के संबंधों में बाधा नहीं बनेगा.
उन्होंने कहा, 'यह बांग्लादेश और भारत के संबंधों में कोई रुकावट नहीं बनेगा. भारत ने कभी इनकार नहीं किया कि शेख हसीना को उसने शरण दी है और यह भी नहीं कहा है कि हसीना को बांग्लादेश प्रत्यर्पित नहीं करेगा.' फखरुल इस्लाम आलमगीर बीएनपी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और तारिक रहमान के करीबी सहयोगी हैं. उन्होंने रहमान के इंग्लैंड में निर्वासन में रहने के दौरान कई दशकों तक पार्टी का नेतृत्व किया है.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश चुनाव में जीत के बाद तारिक रहमान का पहला बयान, कहा - जनता के जनादेश का करेंगे सम्मान

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








