
भारत के साथ करेंगे ट्रेड डील लेकिन...ऋषि सुनक ने बताई ये शर्त
AajTak
ब्रिटेन और भारत के बीच व्यापार समझौते को लेकर यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बड़ा बयान दिया है. ऋषि सुनक ने कहा है कि वह इस डील के लिए अभी समय चाहते हैं, जिससे सभी चीजें ठीक से की जाएं.
इंडोनेशिया के बाली में आयोजित हो रही जी-20 समिट के दौरान एक अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि वह भारत के साथ व्यापार समझौते के लिए प्रतिबद्ध हैं लेकिन इसके लिए थोड़ा समय चाहते हैं, जिससे डील को ठीक तरह से किया जाए. ऋषि सुनक ने कहा कि उनका एक ही नजरिया है कि जल्दबाजी के चक्कर में गुणवत्ता की कुर्बानी नहीं दी जा सकती है.
गौरतलब है कि भारत और ब्रिटेन ने जनवरी में फ्री ट्रेड डील पर चर्चा की थी, जिसे इसी साल दिवाली तक लागू करना था. उस समय बोरिस जॉनसन ब्रिटेन की सत्ता संभाल रहे थे. लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया और ब्रिटेन में राजनीतिक अस्थिरता काफी बढ़ गई. जिसके बाद भारत और ब्रिटेन की यह डील अटकती चली गई.
बोरिस जॉनसन के बाद लिज ट्रस ने भी प्रधानमंत्री का पदभार संभाला लेकिन उनका कार्यकाल ही काफी छोटा रहा. वह महज 45 दिनों तक ही ब्रिटेन की पीएम रह पाईं. अब जब ऋषि सुनक ने ब्रिटेन सरकार की कमान संभाली तो ट्रेड डील को लागू करने की आशा फिर से जग गई है.
हालांकि, जैसा ऋषि सुनक ने कहा कि वह अभी समय चाहते हैं, यानी जल्द ही यह डील लागू हो जाए, इसकी संभावनाएं नजर नहीं आ रही हैं.
United by friendship एक मज़बूत दोस्ती 🇬🇧🇮🇳 @NarendraModi pic.twitter.com/uJXRriCVwg
वहीं अमेरिका के साथ फ्री ट्रेड डील को लेकर ऋषि सुनक ने कहा कि उन्हें आशा है कि ब्रिटेन और अमेरिका अपने आर्थिक संबंधों को और गहरा कर सकते हैं. लेकिन उन्होंने साफ किया कि जी-20 समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से इस बारे में अलग से उनकी कोई बात नहीं हुई है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









