
भारत के लाइसेंस से भी अमेरिका में चला सकते हैं कार-बाइक, जानें क्या हैं नियम
AajTak
अमेरिका में आपका भारतीय लाइसेंस भी एक साल तक के लिए वैलिड होगा. लेकिन ये सुनिश्चित करने की जरूरत होगी कि भारतीय लाइसेंस अंग्रेजी में हो. इसके साथ ही अमेरिका में प्रवेश के लिए प्रूफ के तौर पर I-94 फॉर्म का होना भी जरूरी है. यह फॉर्म अमेरिका में ड्राइविंग के नियमों के अधीन है और इस फॉर्म के होने से आप बिना किसी रूकावट के अमेरिका की सड़कों पर कार चला पाएंगे.
हर साल लाखों की तादाद में भारतीय अमेरिका का रुख करते हैं. इनमें से बड़ी संख्या भारतीय छात्रों की होती है. इनमें से हजारों ऐसे हैं, जो अमेरिका में ड्राइविंग करने की इच्छा रखते हैं. ऐसे में अमेरिका में भारतीयों के लिए ड्राइविंग करने के नियम क्या हैं.
अमेरिका में ड्राइविंग करने के लिए सबसे जरूरी इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस है. आप इस लाइसेंस की मदद से किसी भी देश में दोपहिया या फोर व्हीलर चला सकते हैं.
इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस कहां वैध है?
इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूरोपीय देशों में वैध हैं. इस लाइसेंस के लिए आप इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस की आधिकारिक वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए आपके पास जरूरी दस्तावेज होने जरूरी है. इनमें आपके मौजूदा ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी भी शामिल है.
भारतीय लाइसेंस भी अमेरिका में वैलिड
इसके साथ ही अमेरिका में आपका भारतीय लाइसेंस भी एक साल तक के लिए वैलिड होगा. लेकिन ये सुनिश्चित करने की जरूरत होगी कि भारतीय लाइसेंस अंग्रेजी में हो. इसके साथ ही अमेरिका में प्रवेश के लिए प्रूफ के तौर पर I-94 फॉर्म का होना भी जरूरी है. यह फॉर्म अमेरिका में ड्राइविंग के नियमों के अधीन है और इस फॉर्म के होने से आप बिना किसी रूकावट के अमेरिका की सड़कों पर कार चला पाएंगे.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.









