
भारत की GDP के बराबर पहुंची Apple की मार्केट वैल्यू, iPhone 17 ने किया कमाल
AajTak
अमेरिकी कंपनी Apple की मार्केट वैल्यू पहली बार करीब 4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर (352 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंची है और ऐसा करने वाली वह तीसरी कंपनी है. ऐपल की मार्केट वैल्यू भारत की जीडीपी के बराबर पहुंच गई है. ऐपल ने यह मुकाम न्यू iPhone 17 लाइनअप की पॉपुलैरिटी के बाद हासिल की है.
अमेरिका की टेक कंपनी Apple ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. मंगलवार को कंपनी का मार्केट कैप 4 ट्रिलियन डॉलर यानी 352 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. यह आंकड़ा करीब भारतीय सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के बराबर हैं. वर्ल्ड बैंक के पोर्टल के मुताबिक, भारतीय GDP करीब 3.91 ट्रिलियन डॉलर है.
काउंटरपॉइंट रिसर्च के डेटा के मुताबिक, अमेरिका और चीन में iPhone 17 की शुरुआती सेल्स पुराने मॉडल से 14 परसेंट ज्यादा रही है. भारत समेत दुनिया भर में iPhone 17 सीरीज को काफी पसंद किया गया है.
4 ट्रिलियन डॉलर छूने वाली तीसरी कंपनी बनी
4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की मार्केट कैप छूने वाली ऐपल तीसरी कंपनी बन गई है. इससे पहले एनवीडिया और माइक्रोसॉफ्ट इस शिखर तक पहुंच चुकी हैं.
यह भी पढ़ें: क्या है iPhone Scratchgate? ऐपल ने कहा, स्क्रैच नहीं - मेटेरियल ट्रांसफर हो रहा है
बताते चलें कि Nvidia 4.71 ट्रिलियन डॉलर (415 लाख करोड़ रुपए) की मार्केट वैल्यू के साथ दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी है. वहीं Microsoft दुनिया की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी है और उसका मार्केट कैप 4.06 ट्रिलियन डॉलर (358 लाख करोड़ रुपये) पर है.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










