
भारत की हार की खुशी ज्यादा, भारतीय युवक को पाकिस्तानी बीवी ने जमकर चिढ़ाया, देखें Video
AajTak
दुबई में भारत और पाकिस्तान का मैच एक ऐसा कपल देखने पहुंचा, जिसमें पति भारतीय तो पत्नी पाकिस्तानी थी. अब पहला मैच तो भारत जीता लेकिन दूसरे में हार गया. जिसके बाद भारतीय युवक की पाकिस्तानी पत्नी जहां खुशी जताते हुए नजर आई तो भारतीय पति ने फाइनल में भारत की जीत का दावा कर डाला.
वर्ल्ड कप हो या एशिया कप, जब-जब भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच होता है तो दोनों देशों में देखने लायक माहौल बन जाता है. हर एक क्रिकेट प्रेमी बस दूसरे देश की टीम को हराने की दुआ करता है. मौजूदा वक्त में दुबई में एशिया कप 2022 का आयोजन हो रहा है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच दो मैच खेले जा चुके हैं.
इंडिया-पाक का पहला मैच 28 अगस्त को हुआ जिसमें भारत जीत गया लेकिन 4 सितंबर को हुए दूसरे मैच में भारत हार गया, जिससे भारतीय फैंस मायूस हो गए. इन्हीं फैंस में एक भारतीय शख्स ऐसा भी था, जिसकी पत्नी को पाकिस्तान के जीतने से भी ज्यादा भारत के हारने की खुशी थी.
भारतीय पति के सामने पत्नी ने मनाया जश्न
दरअसल, भारत की हार की खुशी मनाने वाली महिला पाकिस्तानी की है, जिसने भारतीय युवक से शादी की है. दुबई के स्टेडियम में दोनों एक साथ क्रिकेट मैच देखने पहुंचे थे. मैच में पाकिस्तान जीता तो पाकिस्तानी महिला ने भारतीय पति के सामने जमकर खुशी मनाई. पाकिस्तानी महिला ने जहां भारत के हारने पर जमकर खुशी मनाई तो वहीं भारतीय पति ने भारत की हार पर अपना गम छुपाते हुए पाकिस्तान को जीत की बधाई दी.
दरअसल, जब दोनों पति-पत्नी मैच देखने के बाद स्टेडियम से बाहर निकले तो एक रिपोर्टर ने दोनों का रिएक्शन जानना चाहा. रिपोर्टर ने जब भारतीय पति का रिएक्शन पूछा तो कहा कि पाकिस्तान के मैच जीतने की खुशी उन्हें भी है, इसके लिए पाकिस्तान को बधाई देते हैं. हालांकि, भारतीय पति ने आगे दावा करते हुए कहा कि फाइनल में इंशाल्लाह भारत जीत की ओर वापसी करेगा.
भारत की हार पर ज्यादा खुश पाकिस्तानी पत्नी

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









