
भारत की सरबजीत को अब वापस भेज रहा PAK, तीर्थयात्रा के बहाने पहुंचकर मुस्लिम से की थी शादी
AajTak
4 नवंबर को बाबा गुरु नानक की जयंती पर भारत से पाकिस्तान गई सिख तीर्थयात्री सरबजीत कौर ने इस्लाम धर्म स्वीकार कर नाम बदल लिया था. उन्होंने एक मुस्लिम से निकाह भी कर लिया था. 13 नवंबर को जब तीर्थयात्रियों का जत्था भारत लौटा तो वह लापता मिलीं.
4 नवंबर को बाबा गुरु नानक की जयंती के अवसर पर भारत से गए सिख तीर्थयात्रियों के जत्थे में सरबजीत कौर भी गई थीं. 48 साल की सरबजीत कौर पाकिस्तान गईं और वहीं रह गईं. 5 नवंबर को उन्होंने इस्लाम धर्म कबूल किया, पाकिस्तानी नागरिक नासिर हुसैन से शादी की और अपना नाम बदलकर नूर हुसैन रख लिया.
13 नवंबर को जब तीर्थयात्रियों का जत्था भारत लौटा तो सरबजीत कौर के साथ न होने पर उनके लापता होने की जानकारी सामने आई. अधिकारियों ने बाद में पुष्टि की कि उनका वीजा 14 नवंबर 2025 को समाप्त हो गया था, जिसके बाद इमिग्रेशन नियमों के तहत पाकिस्तान से उनके निर्वासन की प्रक्रिया शुरू की गई.
गुरु नानक की जयंती पर पाकिस्तान जाने और फिर वापस न लौटने से भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों में इसकी काफी चर्चा हुई.
पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व चेयरमैन सरदार महिंदरपाल सिंह ने महिला को भारत भेजे जाने की मांग को लेकर लाहौर हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के सूत्रों के अनुसार अदालत के किसी फैसले से पहले ही निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी.
पाकिस्तान के सिख समुदाय के लोगों ने आशंका जताई है कि इस तरह की घटनाओं के चलते भारत सरकार पाकिस्तान जाने वाले सिख तीर्थयात्रियों, खासकर महिलाओं, के लिए नियम सख्त कर सकती है.
सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, सरबजीत कौर और नासिर हुसैन को दो दिन पहले ननकाना साहिब इलाके से हिरासत में लिया गया था. पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने पेहरे वाली गांव में कार्रवाई कर दोनों को पकड़ा.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








