
भारत की शादीशुदा महिला को PAK के लड़के से हुआ प्यार, पहुंच गई बॉर्डर पार करने!
AajTak
सोशल मीडिया पर भारत की एक लड़की को पाकिस्तानी लड़के से इस कदर प्यार हो गया कि वो अपना घर बार सब छोड़कर पाकिस्तान जाने के लिए पंजाब के डेरा बाबा नानक स्थित करतापुर कॉरिडोर पर पहुंच गई. 25 साल की यह लड़की शादीशुदा है, ओडिशा की रहने वाली है और उसकी एक पांच साल की बेटी भी है.
सोशल मीडिया पर भारत की एक लड़की को पाकिस्तानी लड़के से इस कदर प्यार हो गया कि वो अपना घर-बार सब छोड़कर पाकिस्तान जाने के लिए पंजाब के डेरा बाबा नानक स्थित करतापुर कॉरिडोर पर पहुंच गई. 25 साल की यह लड़की शादीशुदा है, ओडिशा की रहने वाली है और उसकी एक पांच साल की बेटी भी है. बीएसएफ ने इस लड़की को बॉर्डर पर संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा फिर लड़की को महिला कांस्टेबल की मदद से डेरा बाबा नानक पुलिस को सौंप दिया. इस मामले में डीएसपी कंवलप्रीत सिंह और एसएचओ अनिल पवार ने बताया कि यह लड़की ओडिशा की रहने वाली है, जिसकी उम्र 25 साल है. छह साल पहले इसकी शादी हुई थी और इसकी एक पांच साल की बेटी भी है. यह लड़की पिछले दो महीनों अपने मायके में रह रही थी. पुलिस ने बताया कि करीब दो साल पहले इस लड़की ने अपने मोबाइल पर आजाद नाम का एक एप डाउनलोड किया फिर एक लड़के से चैट करनी शुरू कर दी. बातचीत के दौरान मोहम्मद मान नाम के एक लड़के से उसकी दोस्ती हो गई और दोनों ने एक दूसरे को अपने वाट्सऐप नंबर दे दिए फिर वाट्सऐप पर बात होनी शुरू हो गई. फिर लड़के ने उसे करतापुर साहब कॉरिडोर के रास्ते पाकिस्तान आने लिए कहा, जिस पर वो राजी हो गई.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











