
भारत की ताकत देख बढ़ी पाकिस्तान की चिंता, मीडिया में हलचल
AajTak
बेंगलुरु में सोमवार से शुरू हुए पांच दिवसीय 'एयरो इंडिया शो' में 98 देशों की सैकड़ो रक्षा कंपनियां शामिल हो रही हैं. इसमें 700 से ज्यादा भारतीय और लगभग 100 विदेशी कंपनियां भी हिस्सा ले रही हैं. एयर इंडिया शो पर पाकिस्तानी मीडिया ने भी प्रमुखता से जगह दी है और भारत की रक्षा निर्यात रणनीति पर टिप्पणी की है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बेंगलुरु में एयरो इंडिया शो के 14 वें सत्र का उद्घाटन किया.
पांच दिनों तक चलने वाला यह शो बेंगुलुरु के येलाहांका एयरफोर्स स्टेशन पर हो रहा है. इस शो की खासियत यह है कि इसमें 98 देश और 100 से ज्यादा विदेशी डिफेंस कंपनियां हिस्सा ले रही हैं. इसके अलावा इस शो में 32 देशों के रक्षा मंत्री और 29 देशों के वायु सेना प्रमुख भी भाग लेंगे.
बेंगलुरु में हो रहे एयरो इंडिया के 14 वें एडिशन को लेकर पाकिस्तानी मीडिया ने भी प्रमुखता से जगह दी है और भारत के डिफेंस प्रणाली पर टिप्पणी की है.
दरअसल, आर्थिक तंगी से बेहाल पाकिस्तान को आईएमएफ की शर्तों के तहत डिफेंस बजट कम करना होगा. ऐसे में 'एयरो इंडिया शो' के माध्यम से भारत की अपनी सैन्य निर्यात में बढ़ोतरी कर अमेरिका, रूस और चीन जैसे सैन्य महाशक्तियों के साथ मंच साझा करने की महत्वाकांक्षा पाकिस्तान को चिंतित कर रही है.
क्या कह रहा पाकिस्तानी मीडिया
पाकिस्तान के प्रमुख अंग्रेजी बेवसाइट 'द डॉन' ने बेंगलुरु में हो रहे एयरो इंडिया शो को लेकर लिखा है, "भारत का लक्ष्य रक्षा निर्यात को 5 अरब डॉलर तक तिगुना करना, लड़ाकू जेट और हेलिकॉप्टर बेचना है"

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









