
भारत की चावल बजार में धाक, बौखलाए पाकिस्तानी व्यापारी
AajTak
पाकिस्तान को चावल निर्यात के मामले में भारत से लगातार मात खानी पड़ रही है. पाकिस्तान के व्यापारी इस मसले को लेकर इमरान खान की सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि वो कुछ करे ताकि उनका कारोबार प्रभावित न हो.
पाकिस्तान को चावल निर्यात के मामले में भारत से लगातार मात खानी पड़ रही है. पाकिस्तान के व्यापारी इस मसले को लेकर इमरान खान की सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि वो कुछ करे ताकि उनका कारोबार प्रभावित न हो. डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय चावल व्यापारियों के एक प्रतिनिधि ने गुरुवार को कहा कि सब्सिडी वाला भारतीय चावल पाकिस्तान के निर्यात को नुकसान पहुंचा रहा है. पाकिस्तानी व्यापारी इसे अंतरराष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन बता रहे हैं. इन कारोबारियों का कहना कि पाकिस्तान की सरकार को नई दिल्ली के खिलाफ विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के साथ इस मुद्दे को उठाना चाहिए. (फोटो-Getty Images) जुलाई 2020 से मई 2021 के दौरान बासमती और मोटे दोनों किस्मों के पाकिस्तानी चावल का निर्यात पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 14 प्रतिशत कम रहा है. पिछले साल की इसी अवधि के दौरान 3.87 मिलियन टन की तुलना में पाकिस्तान अब तक 3.3 मिलियन टन चावल का ही निर्यात कर पाया है. (फोटो-Getty Images)
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.









