
भारत का VISA नहीं मिलने पर भड़के बांग्लादेशी, ढाका में भारतीय वीजा केंद्र के बाहर किया प्रदर्शन
AajTak
बांग्लादेशी नागरिकों ने भारतीय वीज़ा आवेदन केंद्र के बाहर जमकर हंगामा किया. सोशल मीडिया पर इस विरोध प्रदर्शन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें नाराज़ वीज़ा आवेदक, वीज़ा प्राप्त करने में हो रही देरी और कथित उत्पीड़न के खिलाफ नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं.
बांग्लादेश में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच सोमवार को ढाका स्थित भारतीय वीजा आवेदन केंद्र पर जोरदार विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. दरअसल अधिकारियों द्वारा कथित तौर पर वीज़ा के लिए उनके अनुरोधों में देरी किए जाने के बाद सैकड़ों बांग्लादेशी नागरिक भड़क उठे और उन्होंने भारतीय वीज़ा आवेदन केंद्र के बाहर जमकर हंगामा किया.
सोशल मीडिया पर इस विरोध प्रदर्शन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें नाराज़ वीज़ा आवेदक, वीज़ा प्राप्त करने में हो रही देरी और कथित उत्पीड़न के खिलाफ नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने दावा किया है कि महीनों तक इंतज़ार करने के बाद भी उन्हें अपना वीज़ा नहीं मिला. इंडिया टुडे टीवी को सूत्रों ने बताया कि इस अराजकता ने न केवल भारतीय वीज़ा केंद्र (IVAC) के संचालन को प्रभावित किया है, बल्कि अन्य देशों के लिए वीज़ा प्रक्रिया पर भी इसका असर पड़ा है.
इसी महीने में फिर से शुरू हुआ था संचालन
बांग्लादेशी नागरिक अक्सर मुख्य रूप से चिकित्सा और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए भारत आना पसंद करते हैं. भारत की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली अन्य देशों की तुलना में अपेक्षाकृत सस्ती कीमत पर विशेष उपचार, सर्जरी और स्वास्थ्य सेवा प्रदान करती है. उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले बांग्लादेशी छात्रों के लिए भी भारत एक पसंदीदा डेस्टिनेशन है.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन से फोन पर की बात, बांग्लादेश-यूक्रेन समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा
आपको बता दें कि ढाका स्थित भारत के वीज़ा आवेदन केंद्र ने इस महीने की शुरुआत में "सीमित संचालन" फिर से शुरू किया था. वीजा संचालन केंद्र उस समय प्रभावित हुआ था जब पड़ोसी देश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के आवामी लीग सरकार को सत्ता से बाहर होना पड़ा और इस वजह से बड़े पैमाने पर हिंसक झड़पें हुईं थी, जिसके कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार को सत्ता से बाहर होना पड़ा.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









