
भारत का मुकाबला करने के लिए ये काम करेगा पाकिस्तान, अमेरिका ने बताया
AajTak
अमेरिका के डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल स्कॉट बेरियर ने कहा कि भारत के परमाणु हथियारों के जत्थे और उनकी सैन्य ताकत के सामने अपने अस्तित्व को बचाए रखने के लिए पाकिस्तान अपने परमाणु हथियारों का आधुनिकीकरण और इसका विस्तार करना जारी रख सकता है.
भारत के परमाणु हथियारों के जत्थे और उनकी सैन्य ताकत के सामने अपने अस्तित्व को बचाए रखने के लिए पाकिस्तान अपने परमाणु हथियारों का आधुनिकीकरण और इसका विस्तार करना जारी रख सकता है.
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन (Pentagon) के एक शीर्ष इंटेलिजेंस अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान 2022 में अपने हथियारों की ट्रेनिंग शुरू कर सकता है.
पाकिस्तान का उद्देश्य अपना नया डिलीवरी सिस्टम तैयार करना भी होगा.
डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल स्कॉट बेरियर ने कांग्रेस की सुनवाई के दौरान सीनेट आर्म्ड सर्विसेज समिति को बताया कि भारत के साथ तनावपूर्ण रिश्तों की वजह से पाकिस्तान अपनी रक्षा नीति में सुधार जारी रखेगा.
उन्होंने कहा कि भारत के परमाणु हथियारों और मजबूत सैन्यबल की वजह से पाकिस्तान अपने अस्तित्व को बचाए रखने के लिए परमाणु हथियारों को जरूरी समझता है.
बेरियर ने कहा कि पाकिस्तान अपने हथियारों की ट्रेनिंग शुरू कर और नए डिलिवरी सिस्टम तैयार कर परमाणु हथियारों के आधुनिकीकरण और उसका विस्तार करना जारी रख सकता है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.









