
'भारत काफी मैच्योर और समझदार, PAK के साथ हमारे रिश्ते...', बोले अमेरिकी विदेश सचिव
AajTak
अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो ने कहा है कि अमेरिका पाकिस्तान के साथ अपने सामरिक संबंधों को मजबूत करने का अवसर देख रहा है, लेकिन यह भारत के साथ उनके गहरे, ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण रिश्तों के नुकसान पर आधारित नहीं है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत इस मामले में परिपक्व और कूटनीतिक रूप से समझदार है.
अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ अमेरिका के संबंध भारत के साथ उनके गहरे, ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण रिश्तों के नुकसान पर नहीं बनाए जा रहे. उन्होंने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान के साथ अपने सामरिक संबंधों को और मजबूत करने का अवसर देख रहा है.
रुबियो ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भारत ने इस संबंध को लेकर काफी चिंताएं व्यक्त नहीं की हैं, हालांकि ऐतिहासिक रूप से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव होने के कारण यह स्वाभाविक है.
'भारत काफी परिपक्व और कूटनीतिक रूप से समझदार'
उन्होंने कहा, 'हमें कई देशों के साथ संबंध बनाने होते हैं और पाकिस्तान के साथ हमारा सामरिक संबंध बढ़ाने का अवसर है. हमारी जिम्मेदारी है कि हम देखें कि किन देशों के साथ हम साझा हितों पर काम कर सकते हैं. भारत इस मामले में काफी परिपक्व और कूटनीतिक रूप से समझदार है.'
'पाकिस्तान के साथ हमारे संबंध भारत के खिलाफ नहीं'
रुबियो ने कहा कि भारत के भी कुछ ऐसे देशों के साथ रिश्ते हैं जिनके साथ हमारा संबंध नहीं है. यह परिपक्व और व्यावहारिक विदेश नीति का हिस्सा है. उन्होंने स्पष्ट किया, 'मैं नहीं सोचता कि हम पाकिस्तान के साथ जो कुछ कर रहे हैं, वह भारत के साथ हमारे रिश्तों या दोस्ती के खिलाफ है. भारत के साथ हमारा रिश्ता गहरा, ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण है.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









