
भारत इतना पसंद तो वहीं चले जाएं...हिंदुस्तान की तारीफ करने पर इमरान पर भड़कीं मरयम
AajTak
पाकिस्तान में जब से विपक्ष ने इमरान खान के खिलाफ मोर्चा खोला है, तब से इमरान ने कई बार भारत की विदेश नीति की तारीफ की है. शुक्रवार को जनता को संबोधित करते हुए भी इमरान खान ने भारत की तारीफ की. भारत की तारीफ करने पर पूर्व पीएम नवाज शरीफ की बेटी मरयम नवाज इमरान पर भड़क गईं.
पाकिस्तान मुस्लिम लीग की नेता मरयम नवाज शरीफ ने भारत की तारीफ करने को लेकर पीएम इमरान खान पर निशाना साधा है. मरयम ने कहा, सत्ता जाते देख पागल हो रहे इस व्यक्ति को बताना चाहिए कि उन्हें किसी और ने नहीं, बल्कि उनकी पार्टी ने ही बाहर का रास्ता दिखाया है. अगर आप भारत को इतना पसंद करते हैं, तो पाकिस्तान की जिंदगी छोड़ वहां शिफ्ट क्यों नहीं हो जाते.
दरअसल, पाकिस्तान में जब से विपक्ष ने इमरान खान के खिलाफ मोर्चा खोला है, तब से इमरान ने कई बार भारत की विदेश नीति की तारीफ की है. शुक्रवार को जनता को संबोधित करते हुए भी इमरान खान ने भारत की तारीफ की.
मरयम ने भारत का दिया उदाहरण
इमराम के देश के नाम संबोधन के बाद मरयम ने उनपर निशाना साधा. मरयम ने ट्वीट कर कहा, मैंने पहली बार किसी को सत्ता के लिए इस तरह रोते देखा है. वह रो रहे हैं कि कोई मेरे लिए बाहर नहीं आया. मरयम ने कहा, जो लोग भारत की इतनी प्रशंसा करते रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि भारत के विभिन्न प्रधानमंत्रियों के खिलाफ 27 अविश्वास प्रस्ताव आए हैं लेकिन किसी ने भी संविधान, लोकतंत्र और नैतिकता के साथ खिलवाड़ नहीं किया है. वाजपेयी एक वोट से हारे, घर चले गए. लेकिन उन्होंने आप जैसे देश, संविधान और राष्ट्र को बंधक नहीं बनाया!
क्या कहा था इमरान ने? इमरान ने भारत की तारीफ करते हुए कहा, हिंदुस्तान पाकिस्तान के साथ आजाद हुआ था. मैं काफी बेहतर से जानता हूं. क्रिकेट की वजह से मुझे वहां काफी इज्जत मिलती रही, प्यार मिला. भारतीय खुद्दार कौम है. मैं निराश हूं कि केवल आरएसएस की विचारधारा और भारत सरकार द्वारा कश्मीर के साथ जो किया गया, उसकी वजह से हमारे बीच संबंध अच्छे नहीं हैं. मेरी भारत से कोई दुश्मनी नहीं है. लेकिन आज कोई भी महाशक्ति भारत के लिए शर्तें तय नहीं कर सकती. कभी किसी की जुर्रत नहीं है कि वहां कोई इस तरह का आदेश दे दे कि आपको किस मुल्क के साथ क्या करना है. आज भारत तमाम प्रतिबंधों के बावजूद रूस से तेल खरीद रहा है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









