
भारत आ रहे तेल टैंकर पर हूती विद्रोहियों ने दागी मिसाइल, बोले- जारी रहेंगे फिलिस्तीनियों के समर्थन में हमले
AajTak
हूती विद्रोहियों ने शनिवार को बताया कि लाल सागर में एंड्रोमेडा स्टार तेल टैंकर पर मिसाइलें दागी हैं. हालांकि कि अभी शिप में हुए नुकासान के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है. इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने यमन के सादा प्रांत के हवाई क्षेत्र में एक अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को मार गिराया.
यमन समर्थित हूती विद्रोहियों फिर से कमर्शियल जहाज को निशाना बनाया है. हूती ने शनिवार को कहा कि उनकी मिसाइलों ने लाल सागर में एंड्रोमेडा स्टार तेल टैंकर पर हमला किया, क्योंकि वो गाजा युद्ध में इजरायल से लड़ रहे फिलिस्तीनियों के समर्थन में इस इलाके में कमर्शियल जहाजों पर हमला जारी रखे हुए हैं. ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा फर्म एंब्रे ने बताया कि जहाज के मालिक ने जहाज के क्षतिग्रस्त होने की सूचना दी है.
हूती के प्रवक्ता याह्या सारेया ने कहा कि पनामा झंडा लगा हुआ ब्रिटिश का जहाज को मिसाइल से निशाना बनाया है, लेकिन एलएसईजी डेटा और एंब्रे के अनुसार, शिपिंग डेटा से पता चलता है कि इसे हाल ही में बेचा गया था और इसका वर्तमान मालिक सेशेल्स में है. ये टैंकर रूस से जुड़े व्यापार में लगा हुआ है. एंब्रे ने कहा, यह प्रिमोर्स्क, रूस से वाडिनार, भारत के रास्ते में था.
हमले से बदला कई जहाजों ने रास्ता
ईरान-गठबंधन हूती उग्रवादियों ने नवंबर के बाद से लाल सागर, बाब अल-मंदब जलडमरूमध्य और अदन की खाड़ी में बार-बार ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं, जिससे जहाजों को दक्षिणी अफ्रीका के आसपास लंबी और अधिक महंगी यात्राओं पर माल भेजने के लिए मजबूर होना पड़ा है. इसके बाद इजरायल-हमास के युद्ध के मिडिल ईस्ट में फैलने की संभावनाएं पैदा हो गईं थीं.
यह भी पढ़ें: Houthi Rebels: कौन हैं हूती विद्रोही, क्या है इनका मिशन? जानें AI एंकर से
स्वेज नहर से बाहर निकाला गया जहाज

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









