
भारत अमेरिका से खरीदेगा 12 P-8I विमान, 3 बिलियन डॉलर की डील पर जल्द लग सकती है मुहर
AajTak
भारत और अमेरिका के 3 अरब डॉलर के P-8I एंटी-सबमरीन और मैरीटाइम सर्विलांस विमान सौदे की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. छह नए विमानों की खरीद से भारतीय नौसेना की समुद्री निगरानी और एंटी-सबमरीन क्षमताएं मजबूत होंगी.
भारत और अमेरिका के बीच हाल के व्यापार समझौते के बाद द्विपक्षीय संबंधों में आई मजबूती का असर अब रक्षा सहयोग पर भी साफ दिखाई देने लगा है. इसी कड़ी में दोनों देश करीब 3 अरब अमेरिकी डॉलर के एक बड़े रक्षा सौदे की दिशा में आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं. यह प्रस्ताव भारतीय नौसेना के लिए छह अतिरिक्त P-8I एंटी-सबमरीन वॉरफेयर और मैरीटाइम सर्विलांस विमानों की खरीद से जुड़ा है, जिससे हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की निगरानी क्षमता को और मजबूती मिलने की उम्मीद है.
भारतीय नौसेना के पास फिलहाल 12 P-8I मैरीटाइम सर्विलांस विमान हैं, जो तमिलनाडु के अराकोणम और गोवा स्थित एयरबेस से संचालित किए जा रहे हैं. इन विमानों के जरिए नौसेना पूर्वी और पश्चिमी समुद्री तटों के साथ-साथ अपने पूरे जिम्मेदारी क्षेत्र में दुश्मन गतिविधियों पर नजर रखती है. छह नए विमानों के शामिल होने से नौसेना की एंटी-सबमरीन और समुद्री निगरानी क्षमताओं में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी.
रक्षा मंत्रालय के सामने जल्द रखा जाएगा प्रस्ताव
रक्षा सूत्रों के मुताबिक, छह नए P-8I विमानों की खरीद का प्रस्ताव जल्द ही रक्षा मंत्रालय में मंजूरी के लिए रखा जा सकता है. मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) के पास भेजा जाएगा. नौसेना की यह खरीद योजना लंबे समय से विचाराधीन थी, लेकिन कीमत से जुड़े मुद्दों के कारण बातचीत काफी समय तक अटकी रही.
P-8I विमान भारतीय नौसेना की समुद्री निगरानी व्यवस्था की रीढ़ माने जाते हैं. इनका इस्तेमाल खास तौर पर हिंद महासागर क्षेत्र में चीन और पाकिस्तान की नौसैनिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए किया जाता है. बढ़ती भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच इन विमानों की अहमियत और बढ़ गई है. इसके अलावा, भारतीय नौसेना को भविष्य में मानव रहित निगरानी क्षमताओं में भी बड़ा फायदा मिलने वाला है.
यह भी पढ़ें: रूसी तेल पर अमेरिका के दावे को मॉस्को ने किया खारिज, कहा- भारत के रुख बदलने का...

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











