
भारत अपने दोस्त रूस पर कैसे निर्भर, पुतिन का दौरा क्यों अहम; जानिए
AajTak
दुनिया ने देखा कि व्लादिमीर पुतिन और नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी के दौर में भारत और रूस की दोस्ती को कैसे एक नया आयाम दिया। पुतिन..जी 20 समिट के लिए रोम नहीं गए थे। वो ग्लासगो में पर्यावरण और जलवायु पर हुए COP 26 सम्मेलन में भी शामिल नहीं हुए थे. हाल ही में उन्हें चीन का दौरा भी करना था जो कि बहुत महत्वपूर्ण था लेकिन पुतिन वहां भी नहीं गए, लेकिन पुतिन ने भारत को नज़रअंदाज़ नहीं किया. वो गर्मजोशी के साथ भारत आए इसलिए सिर्फ 6 घंटे का ये दौरा अपने आप में बहुत बड़ा संदेश है. 21वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आकर पुतिन ने संदेश दिया है कि रूस और भारत की दोस्ती अटूट है और दोनों देशों को एक दूसरे की सबसे ज़्यादा ज़रूरत है. इस साल ये पुतिन की दूसरी विदेश यात्रा है. देखिए ये वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









