
भारतीय स्टूडेंट की मौत का बनाया था मजाक, US ने पुलिस अधिकारी को नौकरी से निकाला
AajTak
23 वर्षीय भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की इस साल जनवरी में अमेरिका के सिएटल शहर में एक तेज रफ्तार पुलिस वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी. 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही पुलिस की गाड़ी कथित तौर पर ओवरडोज की रिपोर्ट दर्ज करने जा रही थी. छात्रा की मौत के बाद एक पुलिस अधिकारी ने उनकी मौत का मजाक बनाया था, जिन्हें अब नौकरी से निकाल दिया गया है.
भारतीय छात्रा की मौत का मजाक बनाने वाले अमेरिकी पुलिस के एक अधिकारी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है. 23 वर्षीय भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की मौत से संबंधित एक बॉडी कैमरा का फुटेज सामने आया था, जिसमें सिएटल के पुलिस अधिकारी डैनियल ऑडरर को छात्रा की मौत पर हंसते देखा गया था. फुटेज में पुलिस अधिकारी की हरकत देखकर लोगों ने विरोध जताया था, जिसके बाद इस मामले में जांच के आदेश दिए गए थे.
जनवरी 2023 में एक तेज रफ्तार पुलिस वाहन ने कंडुला को टक्कर मार दी थी, जिसमें उनकी मौत हो गई थी. वाहन एक पुलिस अधिकारी केविन डेव चला रहे थे. डेव कथित तौर पर ड्रग ओवरडोज कॉल पर जा रहे थे और तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे थे. इस घटना के बाद जब वे मौके पर पहुंचे तो, उनमें एक पुलिस अधिकारी डैनियल ने मजाक बनाते हुए अमानवीय टिप्पणी की थी.
यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रा को कार से कुचलकर उड़ाया था मजाक, "भारतीय छात्रा को कार से कुचलकर उड़ाया था मजाक, उस अमेरिकी पुलिस अफसर पर नहीं चलेगा आपराधिक केस
पुलिस अधिकारी के वीडियो पर मचा था बवाल
सिएटल पुलिस डिपार्टमेंट द्वारा जारी किए गए वीडियो में देखा गया था कि पुलिस अधिकारी डैनियल ने टिप्पणी की थी, "उह, मुझे लगता है कि वह हुड पर चढ़ गई, विंडशील्ड से टकराई, और फिर जब उसने ब्रेक मारा, तो कार से उछल गई... लेकिन वह मर चुकी है." वीडियो फुटेज में पुलिस अधिकारी को इस टिप्पणी के बाद चार सेकंड तक हंसते देखा गया था. इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा था.
सिएटल पुलिस डिपार्टमेंट की अंतरिम प्रमुख सू राहर ने कहा कि ऑडरर के शब्दों ने कंडुला के परिवार को जो ठेस पहुंचाई है, उसे “मिटाया नहीं जा सकता." इस व्यक्तिगत पुलिस अधिकारी की हरकतों ने सिएटल पुलिस और हमारे पूरे पेशे को शर्मसार कर दिया है, जिससे हर पुलिस अधिकारी का काम और भी मुश्किल हो गया है.”

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









