
भारतीय सेना की मार झेलने के बाद दहशत में पाकिस्तानी, गूगल पर सर्च कर रहे- ये सिंदूर होता क्या है?
AajTak
Air Strike In Pakistan: पाकिस्तान में भारत की ओर से की गई एयर स्ट्राइक के बाद अब पाकिस्तानी लोग दहशत में हैं और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में सर्च कर रहे हैं.
पहगाम हमले के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया है. भारत की सेनाओं ने देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में करीब 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है. भारत की ओर से की गई इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के लोगों में दहशत है. अब पाकिस्तान के लोग गूगल पर एयर स्ट्राइक, भारतीय सेना, भारत और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में सर्च कर रहे हैं. पाकिस्तान के गूगल ट्रेंड से पता चल रहा है कि वे अब सिंदूर के नाम का मतलब खोज रहे हैं.
दरअसल, भारतीय सेना की मार झेलने के बाद अब पाकिस्तानी सिंदूर के बारे में जानना चाह रहे हैं. ऐसे में जानते हैं कि पाकिस्तान में लोग गूगल पर क्या क्या सर्च कर रहे हैं...
सर्च कर रहे ऑपरेशन सिंदूर
पाकिस्तानी गूगल पर ऑपरेशन सिंदूर के बारे में सर्च कर रहे हैं. अब ऑपरेशन सिंदूर, इंडिया ऑपरेशन सिंदूर, सिंदूर अटैक, ऑपरेशन सिंदूर क्या है जैसे टर्म सोशल मीडिया पर सर्च किए जा रहे हैं. इसके अलावा वहां के लोग सिंदूर का मतलब जानने के लिए गूगल का सहारा ले रहे हैं. अभी वहां सिंदूर क्या है, सिंदर का मतलब जैसे कीवर्ड सर्च किए जा रहे हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












