
भारतीय समुद्र से अमेरिकी शिप गुजरने पर इंडिया ने जताई आपत्ति, लेकिन जारी है US नेवी का बड़बोलापन
AajTak
विदेश मंत्रालय ने अपने एक स्टेटमेंट में कहा है कि ''यूएसएस जॉन पॉल जोन्स शिप द्वारा फारस की खाड़ी से लेकर मलक्का स्ट्रेट तक लगातार निगरानी की जा रही है. हमने कूटनीतिक माध्यम से अपने इकोनोमिक जोन से गुजरने वाले इस शिप को लेकर अमेरिकी सरकार से अपनी चिंता दर्ज करा दी है.
एक अमेरिकी शिप के भारतीय समुद्री क्षेत्र से गुजरने पर दोनों देशों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है. भारत ने अमेरिकी शिप यूएसएस जॉन पॉल जोन्स के भारतीय EEZ क्षेत्र से गुजरने पर आपत्ति जाहिर की है. भारत ने नई दिल्ली और अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन दोनों ही जगहों पर अमेरिकी शिप के बिना पूर्व अनुमति के भारतीय EEZ क्षेत्र से गुजरने की शिकायत दर्ज कराई है. भारत ने ये शिकायत डिप्लोमेटिक माध्यमों से दर्ज कराई है. भारतीय विदेशी मामलों के मंत्रालय ने अपने एक स्टेटमेंट में कहा है कि ''यूएसएस जॉन पॉल जोन्स द्वारा फारस की खाड़ी से लेकर मलक्का स्ट्रेट तक लगातार निगरानी की जा रही है. हमने कूटनीतिक माध्यम से अपने इकोनोमिक जोन से गुजरने वाले इस शिप के मार्ग को लेकर अमेरिकी सरकार से अपनी चिंता दर्ज करा दी है.
ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









